ब्रेकिंग
Weather Forecast: दिल्ली से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की देश भर के मौसम की चेतावनी Deoria Teacher Suicide Case: पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार; शिक्षक को आत्महत्या के ... Moradabad Love Story: हीना और मोसिन का वायरल वीडियो; प्रेमिका ने परिवार पर लगाए जान से मारने की साजि... Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की जांच तेज; चंपत राय और अन्य कर्मचारियो... NIA Raid Punjab: आतंकी गतिविधियों से कमाई गई संपत्ति पर NIA का शिकंजा; UAPA के तहत मकान कुर्क CBI Action on CREST: बैंक अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों पर FIR; चंडीगढ़ फंड गबन केस में पहली चार्... Bengaluru Murder Cases: आपसी रिश्तों में बढ़ती क्रूरता; लिव-इन पार्टनर और होमगार्ड पत्नी की हत्या के ... Vadodara Road Accident: वडोदरा में भीषण सड़क हादसा; लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका; 7 बागी सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क में, कल हो सकते है... Domestic Violence Case: गाजीपुर में बेरहम पति की करतूत; दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, SP के आदे...
पंजाब

PPR मार्केट से निकलते ही Singer के साथ हादसा, ऑडी कार में लगी भयंकर आग, फंसा परिवार…

शहर की मशहूर PPR मार्केट से निकलते ही परिवार के साथ हादसा होने की खबर सामने आई है। इस दौरान एक ऑडी कार में जबरदस्त आग लग गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मार्केट से लौट रहे भजन गायक अशोक सांवरिया की ऑडी कार से धूंआ निकलने लगा, जिसके बाद उसमें भयंकर आग लग गई।

बताया जा रहा है कि, इस दौरान परिवार कार के अंदर मौजूद था और सिस्टम बंद होने के कारण गेट नहीं खुल रहे थे। वहीं बड़ी मशक्कत के बाद परिवार कार से बाहर निकला। जैसा ही परिवार कार से बाहर निकला तो कार में आग की लपटें उठने लगी। मौके पर घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई, जिसने आग पर काबू पाया।

आपको बता दें कि घटना सोमवार गत रात्रि की है, जब परिवार PPR मार्केट घूमने गया था। इस दौरान भजन गायक अशोक के साथ उसकी पत्नी व बेटा-बेटी मौजूद थे। परिवार जब मार्केट से ग्रीन मॉडल टाउन लौट रहा था तो उनकी कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया। गनीमत रही इस दौरान परिवार बाल-बाल बच गया, अगर परिवार मौके पर कार से बाहर नहीं निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Back to top button