ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

बडी सफलता, श्रीनगर के कृष्णा ढाबा मालिक को मारने वाले आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर: बुधवार को कश्मीर दौरे पर आए विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में श्रीनगर के प्रसिद्ध कृष्णा ढाबा मालिक के बेटे पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दावा किया है कि हमला आतंकी खेमे में शामिल नये आतंकियों का था और उनमें से दो को पकड़ लिया गया है।

क्श्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि तीन आतंकी बाईक पर आए थे और डल गेट के पास कृष्णा ढाबा के मालिक को उन्होंने बहुत से गोली मारी थी। यह सब पर्यटकों के बीच डर पैदा करने के लिए था। कुमार ने कहा, हमने टीमें गठित की थी। एक सिविलियन ने एसपी साउथ को बताया था कि हमलावर बाइक पर आए थे और उसके बाद इलाके की सीसीटी फुटेज देखी गई।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर पुलिस ने अनंतनाग पुलिस की मदद से दो युवकों को पकड़ा है और यह दोनों युवक हमले में शामिल थे। बाइक और पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। दोनों युवकों नेपूछताछ के दौरान एक युवक का भी नाम बताया है। तीसरे को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। कुमार के अनुसार से तीनों आतंकी है और उन्हें पिस्तौल पहलगाम में प्रशिक्षण के दौरान दी गई थी। पकड़े गये तीन युवकों में से दो पंपोर के हैं जबकि तीसरा पुलवामा का है। यह लश्कर के  आतंकवादी हैं और उनका कमांडर गाजी है। उन्हें कृष्णा ढाबा पर हमला करने को कहा गया था क्योंकि यह काफी फेमस है और पर्यटकों का जहां काफी तांता लगा रहता है।

आईजीपी ने कहा कि हमले का मुख्य मकसद लोगों में डर पैदा करना था। पुलिस ने पकड़े हुये आतंकवादियों के स्टेटमेंट रिकार्ड कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि अब टुरिस्ट कश्मीर आ रहे हैं और ऐेसे में सुरक्षा बढ़ादी गई है। जो क्षेत्र संवेदनशील हैं , वहां पर गश्त बढ़ा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button