ब्रेकिंग
Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर औ... Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ...
देश

नड्डा बोले, मोदी के नेतृत्व में क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं

तिरुअनंतपुरम। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये केरल जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में भारत और चीन के बीच झड़प का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि सोमवार रात को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। भारतीय सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे सैनिक शहीद हो गए। उनकी शहादत के लिए मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और इस बात का आश्वासन दे सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास राजनीतिक इच्छाशक्ति है और हमारी सेना किसी भी प्रतिकूल स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप

पहले लॉकडाउन फिर अनलॉक पर सवाल उठाती रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा करते हुए जेपी नड्डा ने सीधे तौर पर देशहित के लिए उनकी सोच पर सवाल खड़ा किया। नड्डा ने आरोप लगाया कि संकट के समय में भी राजनीति की सोनिया गांधी की यही सोच कारगिल के वक्त भी दिखी थी और कोरोना के काल में दिख रही है।

नड्डा ने कहा कि भाजपा लंबे समय तक विपक्ष में रही, लेकिन देशहित के मामले में हर वक्त तत्कालीन सरकार के साथ खड़ी रही। 1962, 1965, 1972 के युद्ध में भाजपा एकजुट होकर सरकार के साथ थी। लेकिन कारगिल के वक्त जब तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी तो कांग्रेस उसमें शामिल नहीं हुई थी।

Related Articles

Back to top button