ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

SSC JHT Paper 2 Result 2020: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित अन्य पदों के परीक्षा परिणाम जारी, www.ssc.nic.in पर ऐसे करें चेक

SSC JHT Paper 2 Result 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर 2 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए आवश्यक खबर है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पेपर 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग( SSC) की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक भर्ती के लिए पेपर 2 की परीक्षा 16 फरवरी 2020 को देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा के परिणाम में 1360 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें 544 उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी के हैं। वहीं 325 ओबीसी, 207 एससी, 119 ईडब्ल्यूएस, 111 एसटी, 20 एचएच, 18 ओएच, 11 वीएच और 5 पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवार हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग( SSC) की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्रध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर 2 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in पर विजिट करें। अब होमपेज पर ऊपर दाईं तरफ रिजल्ट पर क्लिक करें। अब (जेएचटी) JHT पर जाएं। जेएचटी पर क्लिक करते ही पीडीएफ फॉर्म में रिजल्ट आपके सामने होगा। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और नाम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जल्द ही वेबसाइट पर सफल और असफल उम्मीदवारों के स्कोर भी अपलोड कर दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग( SSC) की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक भर्ती के लिए पेपर 1 की परीक्षा 26 नवंबर 2019 को हुई थी। जिसमें 1977 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था।

Related Articles

Back to top button