ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
पंजाब

Chandigarh में शराब ठेकों की नीलामी, इतने करोड़ में बिका सबसे महंगा ठेका

शहर में 48 शराब के ठेकों में से सोमवार को सिर्फ 20 ही ठेकों की नीलामी हो पाई। नीलामी सैक्टर-24 स्थित पार्क प्लाजा होटल में हुई। नीलामी से सबसे महंगा शराब का ठेका सैक्टर-61 वाला बिका। यह ठेका चंडीगढ़ वाहन कांट्रैक्टर एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंह कलेर ने 12 करोड़ 31 लाख रुपए में लिया है। इसके बाद खुड्डा लाहौरा का ठेका 10 करोड़ एक लाख रुपए में बिका। यह ठेका भी दर्शन सिंह कलेर ने लिया है।

सैक्टर-17 बस स्टैंड के सामने सैक्टर-22 वाला ठेका 9 करोड़, 9 लाख रुपए में बिका। यह ठेका कमल कार्की ने लिखा है। अभी भी 28 ठेके बचे हुए है, जिनकी बोली 28 अप्रैल को होगी। ऑक्शन के बाद बैंक गारंटी जमा कराने का एक हफ्ते का समय मिलता है। अगर सोमवार को बिठके ठेकों की ऑक्शन के दौरान बोली गई रकम जमा नहीं कराई गई तो ठेके की बोली रद्द हो जाएगी। चंडीगढ़ के एक्साइज टैक्सेशन विभाग की पहली ऑक्शन में 96 ठेके बिकने का दावा किया गया था, लेकिन इसमें भी अड़चन यह आई कि बोली लगाने वाली पार्टियों ने एक हफ्ते के भीतर बैंक गारंटी जमा नहीं कराई, जिसकी वजह से प्रशासन ने बचे ठेकों की पिछली बोली रद्द कर सोमवार को दोबारा बोली लगाने का फैसला किया था।

जिन पार्टियों ने ऑक्शन के दौरान सबसे अधिक बोली लगाई थी, वह प्रशासन के दोबारा बोली लगाई थी, वह प्रशासन के दोबारा बोली लगाने के विरोध में पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे, लेकिन जब वहां से राहन नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट से भी इन्हें निराशा हाथ लगी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्त्ताओं को कहा कि या तो चाचिकाा विदड्रा कर  लो अन्यथा पैनल्टी लगाई जाएगी। पैनल्टी के डर से चाचिकाकर्त्ताओं ने याचिका वापस ले ली।

Related Articles

Back to top button