ब्रेकिंग
नाग पंचमी 2026: 17 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और नाग देवता की पूजा का धार्... दवा के बावजूद बार-बार मिर्गी के दौरे? जानिए 'ड्रग-रेजिस्टेंट एपिलेप्सी' के शुरुआती संकेत और सही उपचा... सावन 2026: गुना में रोजाना बनेंगे 18 हजार पार्थिव शिवलिंग; खंडवा श्रीदादाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का... जबलपुर: रिपेयरिंग के दौरान भरभराकर गिरा 50 साल पुराना जर्जर मकान; मजदूरों को पहले ही हो गया था अंदेश... सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़े वन्यजीव: 90 बाघ, 300 तेंदुए और 5600 बायसन! जानिए TPF कैसे कर रही जंगल ... एमपी के जंगलों की सुरक्षा में लगेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया 'पेंच एडवां... इंदौर में बैंककर्मी पलक मर्डर केस का खौफनाक खुलासा! शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने घोंटा गला, फिर... रायसेन में राकेश लोधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! मौसेरे भाई की रंजिश में गलतफहमी का शिकार हुआ बेक... मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे...
दिल्ली/NCR

गुरुग्राम में ‘ब्लैक स्कॉर्पियो गैंग’ का आतंक… बीच सड़क बाइकर को रोका, बेसबॉल से पीटा, तोड़ दी महंगी बाइक

हरियाणा के गुरुग्राम में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया. उन्होंने जयपुर से दिल्ली जा रहे बाइकर पर हमला बोल दिया. उसे रोककर बेसबॉल से बुरी तरह पीटा. उसका हेलमेट को खींचा गया. बाइकर उनसे रहम की भीख मांगता रहा. जब वह बाइक छोड़कर बचकर भागा तो आरोपियों ने उसकी महंगी बाइक को तोड़ डाला. काफी देर तक दबंगों का आतंक बीच सड़क पर चलता रहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में चार दबंग युवक बाइकर्स को पीट रहे हैं. एक युवक के हाथ में बेसबॉल है, जिससे वह हमला करते दिख रहा है. चारों दबंग युवक बाइकर को बेरहमी से पीट रहे हैं. आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ की. घटना गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र की है. पीड़ित बाइकर ने घटना की शिकायत पुलिस से की है. मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश आकर रही है.

बाइकर को बेरहमी से पीटा

पीड़ित बाइकर अपने ग्रुप के साथ जयपुर से दिल्ली जा रहा था. जब वह गुरुग्राम पहुंचा तो उसे काले रंग स्कॉर्पियो सवार युवकों ने रोक लिया. उन्होंने कार से उतरकर उसे बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया. इस बीच पीड़ित बाइकर उनसे माफी मांगता नजर आया, लेकिन आरोपियों के दिल नहीं पसीजे. एक आरोपी हाथ में बेसबॉल लेकर आ गया. उसने बाइकर्स पर बेसबॉल से हमला किया. जब उसने बचने की कोशिश की तो दूसरे युवक ने उसका हेलमेट खींच लिया, जिससे उसका दम घुटने लगा.

दिल्ली नंबर ब्लैक स्कॉर्पियो

आरोपियों की पिटाई से बाइकर की चीख निकल गई. जब उसने भागकर बचने की कोशिश की तो उसपर कोई सामान फेंककर हमला किया गया. आरोपियों ने उसकी लाखों रुपये की महंगी बाइक को भी तोड़ डाला. पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि बाइक सवार को चोट आई हैं, उसका मेडिकल कराया गया है. केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. हमला करने वाले आरोपियों की गाड़ी दिल्ली नंबर है.

Related Articles

Back to top button