ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
लाइफ स्टाइल

रात में आम क्यों नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया हो सकते हैं ये नुकसान

आम को फलों का राजा कहा जाता है. यह गर्मियों में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला फल है. इसमें विटामिन A, C, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल शुगर भरपूर मात्रा में होती है. हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार आम का सेवन दिन में करना लाभकारी होता है, लेकिन रात में इसे खाने से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

डायटीशियन आइना सिंघल कहती हैं कि ज्यादातर लोग आम को सुबह या दोपहर के समय खाना पसंद करते हैं. वहीं, कुछ लोग इसे रात को खाते हैं. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि रात के समय आम खाने से बचना चाहिए. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रात के समय आम खाने से हेल्थ को क्या नुकसान हो सकते हैं.

डाइजेशन

रात के समय शरीर की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. ऐसे में अगर आम जैसा भारी और मीठा फल खाया जाए, तो उसे पचाना मुश्किल हो सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे गैस, अपच, पेट दर्द और भारीपन की समस्या हो सकती है.

ब्लड शुगर बढ़ना

आम में नेचुरल शुगर (फ्रक्टोज़) काफी अधिक होती है. रात में आम खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है. सोने से पहले ऐसी चीजें खाना जिनमें हाई शुगर हो, इंसुलिन संवेदनशीलता को भी प्रभावित कर सकता है.

वेट बढ़ना

आम में कैलोरी और शुगर दोनों ज्यादा पाई जाती हैं.रात को इसे खाने के बाद शरीर को कैलोरी बर्न करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, क्योंकि रात में हम शारीरिक गतिविधि नहीं करते. ऐसे में यह फैट के रूप में शरीर में जमा हो सकता है और वजन बढ़ा सकता है.

नींद में दिक्कत

आम खाने से शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शरीर पूरी तरह आराम की स्थिति में नहीं आ पाता. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर सोने से पहले आम खाया जाए, तो इससे नींद में खलल हो सकता है. ऐसे में नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है.

Related Articles

Back to top button