ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
हिमाचल प्रदेश

पहलगाम के गुनहगारों पर पहला एक्शन, मिट्टी में मिलाया गया आदिल-आसिफ का घर

पहलगाम हमले के बाद सेना अलर्ट मोड मे है और सर्च अभियान चला रही है. पहलगाम के गुनहगारों पर बड़ा एक्शन करते हुए उनके घर को गिरा दिया गया है. मोंघामा त्राल के एक घर में सेना को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. ये घर आतंकी आसिफ का है. आसिफ के घर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर को गिरा दिया गया है.

आसिफ शेख लश्कर आतंकवादियों के घर को गिराने के बाद दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों आदिल थोकर के एक और घर को जमींदोज कर दिया गया, क्योंकि बैसरन पहलगाम घटना में उसकी कथित भूमिका सामने आई थी.

आसिफ पर 20 लाख का इनाम भी घोषित है. ऐसा माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकवादी हमले में ये शामिल है. ये लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है. इसकी उम्र 26 साल है. इसपर राज्य सरकार ने पहले भी 3 लाख का इनाम घोषित किया था.

घर में विस्फोटक पदार्थ

दक्षिण कश्मीर के त्राल के एक गांव में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आसिफ के घर को गिराया गया. सूत्रों ने बताया कि घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं. संभावित खतरे को भांपते हुए सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की और उसके घर को गिरा दिया. पुलिस इन आतंकियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, आसिफ के घर में विस्फोटक पदार्थ रखे हुए थे.

LoC पर सेना ने दिया जवाब

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना अलर्ट मोड पर है और हर उस संदिग्ध जगह पर सर्च अभियान चला रही है, जहां पर आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की ओर से LOC पर की जा रही गोलीबारी का भी सेना की ओर से करारा जवाब दिया गया है. दोनों के बीच हुई इस मुठभेड़ में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया. पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है.

Related Articles

Back to top button