ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
उत्तरप्रदेश

पत्नी और ससुराल वालों ने किया परेशान, पति ने होटल के कमरे में लगाई फांसी… भाई को भेजी वीडियो

उत्तर प्रदेश के इटावा में पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर सीमेंट कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर ने अपनी जा दे दी. उसने इटावा रेलवे स्टेशन स्थित होटल के एक कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड की है. मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाया था, वहीं वीडियो उसने अपने भाई को भेजा था, जिसमें उसने आत्महत्या करने के कारण की जानकारी दी.

होटल के कमरे में फंदे पर लटके मिले सीमेंट कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर मोहित यादव की आत्महत्या के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में मोहित की पत्नी प्रिया उर्फ नेहा यादव को उसके औरैया जिला के कंचौसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

छोटे भाई को भेजी वीडियो

मोहित यादव ने इटावा रेलवे स्टेशन के बाहर एक होटल के कमरा नंबर 101 में पहले एक वीडियो बनाया जो कि उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया और अपने छोटे भाई को भेजा था.पुलिस के अनुसार, मोहित यादव के छोटे भाई तारेन्द्र प्रताप ने आरोप लगाया था कि मोहित की पत्नी और ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और संपत्ति को अपने नाम करने के लिए उस पर झूठे केस की धमकी दे रहे थे, जिस कारण उसके भाई ने यह कदम उठाया.

फूट-फूटकर रोई पत्नी

22 अप्रैल को थाना सिविल लाइंस इटावा में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर गुरुवार को औरैया जिले के कंचौसी कस्बे से आरोपी पत्नी प्रिया को गिरफ्तार किया गया. पत्नी समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था. जब पुलिस हिरासत में आरोपी पत्नी से सवाल पूछने की कोशिश की, तो उसने केवल इतना कहा, “मुझे कुछ नहीं पता, मैंने कुछ नहीं किया,” और फिर दुपट्टे से मुंह छिपाकर फूट-फूट कर रोने लगी. फिलहाल, पुलिस अन्य चार फरार आरोपियों सास, ससुर, साला और मामा ससुर की तलाश में दबिश दे रही है.

Related Articles

Back to top button