ब्रेकिंग
डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल... मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुर... अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ...
देश

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LoC पर कर रहा फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जहां एक तरफ हाल ही में हुए पहलगाम के भयानक हमले के बाद भारत गुस्से में हैं. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा (LOC) पर एक बार फिर गोलीबारी की गई है. एक रक्षा अधिकारी ने शनिवार (26 अप्रैल, 2025) को कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

पाकिस्तान की तरफ से की गई इस हरकत का भारत ने मुंह तोड़ जवाब दिया. श्रीनगर स्थित रक्षा अधिकारी ने कहा, 25-26 अप्रैल की रात को, कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार कई पाकिस्तानी सेना चौकियों ने गोलीबारी की. उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

पहलगाम में हुआ घातक हमला

इसी तरह की एक घटना शुक्रवार को सामने आई थी जब पहलगाम आतंकी हमले के ठीक तीन दिन बाद पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था. इस पर भी भारत ने जवाब दिया था. हाल ही में पड़ोसी देश की तरफ से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमला किया गया. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें दो विदेशी टूरिस्ट भी शामिल थे. इसके अलावा 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे. इस हमले को 2019 के पुलवामा अटैक के बाद कश्मीर घाटी में हुआ सबसे घातक आतंकी हमला माना जा रहा है.

भारत ने लिया एक्शन

इस हमले के बाद से ही भारत गुस्से में हैं और पाकिस्तान को हर मुमकिन तरीके से सबक सिखाने का काम किया जा रहा है. इसी के चलतेे वीजा रद्द कर दिए गए हैं. भारत ने 24 अप्रैल को इस बात का ऐलान किया था कि 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द कर दिए जाएंगे और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अपने देश लौटने की सलाह दी गई थी.

इसी के साथ विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वीजा रद्द करने का निर्णय हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा पर लागू नहीं होगा और उनके वीजा वैध रहेंगे.

Related Articles

Back to top button