ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

मास्क पहनकर जोड़े ने एक निजी समारोह में किया विवाह, जनता कर्फ्यू के कारण एक दिन पहले की शादी

ठाणे: कोरोना वायरस को बढऩे से रोकने के लिए सामाजिक दूरी की आवश्यकता को समझते हुए ठाणे में एक दम्पत्ति बेहद सीमित संख्या में मौजूद संबंधियों और मित्रों की मौजूदगी में विवाह बंधन में बंधा और शादी कर रहे जोड़े समेत सभी ने इस दौरान मास्क पहनकर समारोह में भाग लिया। जिले के कल्याण में दूल्हे के घर पर विवाह समारोह आयोजित किया गया। दरअसल विवाह समारोह के लिए पहले 22 मार्च की तिथि तय की गई थी लेकिन उस दिन जनता कर्फ्यू के कारण समारोह पहले करने का फैसला किया गया। दूल्हा रुपेश जाधव (25) पेशे से वकील है और दुल्हन, प्रियंका (24) एक आईटी कंपनी में काम करती है। सफेद पोशाक और मास्क पहने जोड़े को समारोह में बार-बार हैंड सैनेटाइजर इस्तेमाल करते देखा गया।

मोदी ने की थी जनता से अपील
रुपेश ने विवाह के बाद संवाददाताओं से कहा, विवाह 22 मार्च को होना था। सभी तैयारियां कर ली गई थीं। हमने फरवरी में ही हॉल बुक कर लिया था और अधिकतर संबंधियों को निमंत्रण पत्र भेज दिए थे, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हमने इस समारोह को रद्द करने और सादे समारोह में विवाह करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, हमने मेरे घर पर विवाह समारोह किया। विवाह में केवल 20 मेहमान शामिल हुए जिनमें निकट संबंधी और चुनिंदा दोस्त शामिल थे। दम्पत्ति की एक मित्र राधिका साल्वे ने कहा, प्रधानमंत्री के कोरोना वायरस पर राष्ट्र को संबोधित करने के तत्काल बाद हमने विवाह समारोह पहले करने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से कोरोना वायरस से लडऩे के लिए संयम बरतने और रविवार को पूरे देश में जनता कफ्र्यू का पालन करने की अपील की थी।

Related Articles

Back to top button