ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

रीवा की लेडी कांस्टेबल की गुंडागर्दी, सतना पुलिस की मदद से महिला को थाने लाकर जमकर पीटा

सतना। रीवा जिले की महिला पुलिसकर्मी पर सतना में एक अधेड़ महिला से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत की है। उसने आरोप लगाया है कि शाहीन खान नाम की महिला पुलिसकर्मी ने कोलगवां थाना के कुछ पुलिसकर्मियों के सहयोग से मारपीट की है और उसे धमकी दी है कि यदि जावेद खान से पैसों की मांग की तो जान से मार देंगे।

बताया जाता है कि सिंधी कैंप में रहने वाली आशा सिंह पति राजेंद्र सिंह के घर में जावेद खान नामक व्यक्ति पिछले दिनों किराए से रह रहा था। जावेद खान माधवगढ़ का रहने वाला है अपनी परेशानियों को बता कर उसने आशा सिंह से पहले 70000 रुपये उधार लिए उसके बाद 2 लाख 99 हजार रुपए ले लिए।

लौटाने का वादा किया था, लेकिन वापस नहीं किए

करीब 2 साल पहले लौटाने का वादा किया था, लेकिन पैसे वापस नहीं किए गए। जब महिला ने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो एक महिला पुलिसकर्मी के जरिए उसे डराना- धमकाना शुरू कर दिया। वहीं 24 अप्रैल को उसे घर से उठाकर सभी ने मारपीट की और उन्हें तमाम तरह से डराया धमकाया।

पुलिस ने लिखी साधारण एफआईआर

आशा सिंह के द्वारा की गई शिकायत के मामले में कोलगवां थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करने के बाद साधारण एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने जावेद खान से पैसों के लेनदेन के विवाद का प्रकरण कायम किया है। लेकिन महिला पुलिसकर्मी के द्वारा की गई मारपीट के संबंध में किसी प्रकार की कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

क्या है शाहीन और जावेद का रिश्ता

पीड़ित महिला के मुताबिक शाहीन खान और जावेद खान पति पत्नी की तरह रहते हैं, विवाह नहीं हुआ है हालांकि दोनों एक दूसरे के संपर्क में है। जावेद खान के संबंध में बताया जाता है कि वह माधवगढ़ में शराब तस्करी का काम जोरों पर कर रहा है और इसके लिए उसने पुलिसिया संरक्षण प्राप्त कर रखा है।

रीवा की महिला पुलिसकर्मी के सहारे वह अवैध कारोबार अंजाम दे रहा है। इसी के चलते हर मामले में उसकी तरफदारी कर पुलिस खड़ी हो रही है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रकरण में पुलिस विभाग क्या कार्रवाई करता है।

पूंछताछ के लिए बुलाया गया था

इस पूरे मामले में कोलगवां टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि समान थाना रीवा में पदस्थ महिला आरक्षक शाहीन खान ने शिकायत की थी कि महिला आशा सिंह उसके साथ फोन पर गाली गलौच करती है।

इस पर सब इंस्पेक्टर मुलायम बाई द्वारा आशा सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी दौरान रीवा की महिला आरक्षक के बीच विवाद हो गया। उसी में आशा सिंह को चोट पहुंची। बाद में आशा सिंह की एमएलसी कराई गई। टीआई ने बताया कि आशा सिंह और जावेद के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद है।

Related Articles

Back to top button