ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
मध्यप्रदेश

खरगोन में सफाईकर्मियों का वाहन पलटा, एक की मौत, 12 कर्मचारी घायल

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र के टेमला रोड़ पर नगर पालिका का सफाई वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने से एक सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 12 महिला और पुरुष सफाई कर्मी घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, सभी खतरे से बहार हैं। सभी सफाई कामगार नगर पालिका खरगोन के कर्मचारी थे। इस दौरान जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलते ही नगरपालिका सीएमओ एमआर निगवाल और अध्यक्ष छाया जोशी जिला अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है की सफाईकर्मी टेमला रोड़ पर पीएम आवास की मल्टी में सफाई के बाद टेमला रोड पर आयोजित भगवत कथा स्थल पर सफाई के लिए जा रहे थे। टेमला से पहले अनियंत्रित होकर वाहन पलटी खा गया।

पत्थर और सामने आ रहे वाहन को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर वाहन पलटने की बात कही जा रही है। सीएमओ एमआर निगवाल और सफाई मोर्चा अध्यक्ष सजय करौसिया ने बताया की वाहन पलटने से एक सफाई कर्मी राजेश सोलंकी की मौत हो गई है। 12 लोग घायल हुए हैं जिनमे महिलाएं भी शामिल है। सभी का उपचार चल रहा है,घायल सभी खतरे से बहार हैं।

Related Articles

Back to top button