ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
उत्तरप्रदेश

अलीगढ़ में महिला अफसर से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट को छुआ, पति से की लूट… पुलिस बोली- दोनों पक्षों ने किया बवाल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक महिला अफसर के साथ छेड़खानी और लूट का मामला सामने आया है. महिला अफसर स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही थीं, तभी उनके ऊपर हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया. आरोप एक वकील और उनके पांच बेटों पर लगा है. पुलिस ने पीड़ित महिला अफसर की शिकायत पर केस दर्ज किया है. वहीं, अधिवक्ता की तरफ से भी तहरीर दी गई है, जिसपर पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है.

पीड़ित महिला अलीगढ़ में पराग डेयरी में ऑडिट ऑफिसर हैं. उन्होंने अधिवक्ता मेघराज सिंह और उनके बेटों के खिलाफ थाना बन्ना देवी में छेड़खानी मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है. महिला अफसर ने आरोप लगाया है कि अधिवक्ता और उनके बेटों ने उसके साथ मारपीट की और उनके प्राइवेट पार्ट को छुआ है. पुलिस की ओर शिकायत पर जांच की जा रही है.पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने बवाल किया है. दोनों ओर से तहरीर दी गई थी, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

अधिवक्ता पर मारपीट का आरोप

महिला अफसर ने बताया कि वह जीव दया फाउंडेशन से जुड़ी हुई है और आवारा जानवरों को खाना खिलाने का काम करती है. उन्होंने थाने में तहरीर देते हुए अधिवक्ता मेघराज सिंह और उनके बेटे सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि वह घर के बाहर आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी, तभी यह लोग आए और उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया.

‘प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से किया टच’

आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से टच किया और उनके पति के गले की सोने की चेन अंगूठी एवं अन्य चीजों को लूट लिया. पीड़ित महिला अफसर ने अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया किदोनों ओर से की गई शिकायत के आधार पर विवेचना की जा रही है. इस आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button