ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में मृत कर्मचारी की लगाई ड्यूटी, जिला पंचायत ने जारी किया आदेश

सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में जिला पंचायत के कर्मचारियों ने मृत सचिव के लिए ड्यूटी आदेश जारी कर दिया। मामला ग्राम पंचायत जोबगढ़ का है सचिव ललनराम वैश्य की मृत्यु पिछले वर्ष 11 अक्टूबर को एक सड़क हादसे में हो गई थी, लेकिन जिला पंचायत के लापरवाह कमर्चारियों ने मृत सचिव के लिए आदेश जारी उनकी ड्यूटी लगा दी।

21 अप्रैल को जिला पंचायत सिंगरौली से जारी यह आदेश जिले भर में 23 अप्रैल से 14 मई तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में दिव्यागजनों के परीक्षण और मूल्यांकन शिविर के लिए ड्यूटी से संबंधित है जिसमें ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायक दिव्यांग जनों को शिविर तक लाने का कार्य करेंगे।

जिला पंचायत के अधिकारी इसे लिपिकीय त्रुटि बता रहे हैं लेकिन ग्राम पंचायत जोबगढ़ के पूर्व सचिव ललन राम वैश्य का नाम आदेश में देखकर जिला पंचायत सिंगरौली में कर्मचारियों के काम करने के तौर तरीके पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button