ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, एक महीने में 20 करोड़ का टारगेट

कांग्रेस ने देशभर में आज से वोट चोरी को लेकर हस्ताक्षर अभियान का आगाज कर दिया. ये अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा. इसके लिए पार्टी ने अपने सांसदों और बड़े नेताओं को विशेष निर्देश जारी किए हैं और 20 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा है. कांग्रेस के मुताबिक, वोट चोरी से हमारा लोकतंत्र खतरे में है.

  • लाखों मतदाताओं के नाम गायब हैं
  • डुप्लिकेट प्रविष्टियां
  • समुदायों को निशाना बनाया गया
  • असली मतदाताओं को चुप कराया गया

पार्टी इसे वोट चोरी और लोगों की आवाज की चोरी बता रही है. राहुल गांधी की मुहिम को इस अभियान के जरिए पार्टी भारत के चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर रही है:

1. फोटो सहित मशीन-पठनीय मतदाता सूचियां

2. घटाने/जोड़ने वाली सूचियों का सार्वजनिक प्रकाशन

3. सशक्त शिकायत निवारण प्रणाली

4. अग्रिम अंतिम तिथियां

5. मतदाता दमन के पीछे छिपे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

कांग्रेस लंबी सियासी लड़ाई के लिए तैयार

कुल मिलाकर बिहार के बाद देश भर में SIR होने के ऐलान के साथ ही कांग्रेस भी इस मुद्दे को देशव्यापी बनाना चाहती है और लंबी सियासी लड़ाई के लिए तैयार है.

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस लगातार हमलावर

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस लगातार हमलावर रही है. हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी. इस दौरान राहुल गांधी 16 दिनों में कुल 20 जिलों की यात्रा की. इस यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी और 1 सितंबर 2025 को पटना में एक विशाल रैली के साथ समाप्त हुई. राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई बताया है.

कांग्रेस का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के तहत लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जो वोट चोरी का माध्यम बन सकता है. इस पर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है, जिसमें 65 लाख नामों की प्रारंभिक सूची पर रोक लगाने की मांग की गई.

Related Articles

Back to top button