ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
खेल

कोविड-19 के चलते ECB का बड़ा फैसला, 28 मई तक प्रोफेशनल क्रिकेट पर लगाई रोक

लंदन: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कोविड 19 के चलते 28 मई तक सारा पेशेवर क्रिकेट निलंबित कर दिया और नए सत्र की शुरूआत भी टाल दी। ईसीबी ने प्रथम श्रेणी काउंटी टीमों, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब और पेशेवर क्रिकेटर संघ से बातचीत के बाद यह फैसला लिया। ईसीबी ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘उपलब्ध जानकारी के अनुसार सत्र की शुरूआत सात सप्ताह बाद करना ही ठीक रहेगा।’

बोर्ड ने यह भी कहा कि वह तीन नये विकल्पों पर विचार कर रहा है जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला, टी20 कप और भारत के खिलाफ महिला टीम की श्रृंखला जून, जुलाई या अगस्त में शुरू हो। बयान में आगे कहा गया, सरकार से हम लगातार संपर्क बनाये रखेंगे। सत्र की शुरूआत को लेकर बातचीत जारी है। प्रतिस्पर्धायें छोटी की जा सकती है।’ पिछले सप्ताह इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा भी रद्द कर दिया गया था । ब्रिटेन में अभी तक कोरोना वायरस के 4000 टेस्ट पाजीटिव निकले हैं और 177 लोग मारे गए हैं।

Related Articles

Back to top button