ब्रेकिंग
Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल... मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुर... अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ... Greater Noida Student Suicide: शराब पीकर आने पर प्रबंधन ने बनाया था वीडियो, पिता की डांट से क्षुब्ध ...
धार्मिक

गुरूवार को भूलकर भी ना करें ये काम…वरना लक्ष्मी नारायण की नाराजगी है पक्की!

हिंदू धर्म में हर वार से जुड़े कुछ नियम और कायदे हैं.सप्ताह के हर एक दिन के हिसाब से मनुष्य के काम करने की बात बतायी गई है. शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन कई काम ऐसे हैं जिन्हें करना वर्जित बताया गया है. माना जाता है कि गुरूवार को अगर इन काम किया दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है.

सनातन धर्म में गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है. साथ ही ये दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी है. कहा जाता है कि अच्छे कार्यो की शुरूआत के लिए ये दिन खास है. हिंदू मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए.चलिए जान लेते हैं कौन से हैं वो काम.

  1. वैसे तो गुरुवार के दिन पीले वस्त्र को पहनने का विधान है पर इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें. हिंदू मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने पर व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम मिलते हैं.
  2. गुरुवार के दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन बाल या नाखून आदि काटने को वर जिसके को वर्जित बताया गया है. ऐसा करना अशुभ माना जाता है.
  3. गुरुवार के दिन कपड़े और बाल धोना निषेध है. ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, और घर में अशुभता आती है.
  4. इस दिन किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना करें और ना ही किसी का अपमान करें.ऐसा करने से दुर्भाग्य मिलता है.
  5. गुरुवार के दिन घर में पोंछा लगाना मना है. कहा जाता है कि ऐसा करने पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है.
  6. हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन को गुरु ग्रह और भगवान विष्णु का दिन माना जाता है और केले के पेड़ की पूजा की जाती है इसलिए इस दिन केले नहीं खाना चाहिए.
  7. गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिशा में दिशाशूल रहती है.
  8. इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा या किसी भी तामसी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  9. कहा तो ये भी जाता है कि गुरूवार के दिन किसी भी कर्ज देने और देने से बचना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Related Articles

Back to top button