ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
टेक्नोलॉजी

कब शुरू होगी सेल? तगड़े डिस्काउंट के साथ मिलेंगे शानदार ऑफर्स

आज यानी 1 मई से ग्राहकों के लिए अमेजन ग्रेट समर सेल का आगाज़ होने वाला है, समर सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने अपनी आगे की प्लानिंग भी बता दी है. कंपनी आप लोगों के लिए जल्द अमेजन प्राइम डे सेल लेकर आने वाली है, कंपनी ने अपनी 9वीं सालाना प्राइम डे सेल के बारे में घोषणा करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि आखिर सेल कब से शुरू होगी. हर साल की तरह अमेजन इस बार भी अपने प्रीमियम ग्राहकों को लुभाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ने वाली है.

अमेजन की अपकमिंग प्राइम डे सेल केवल कंपनी के प्राइम मेंबर्स के लिए हर साल आयोजित की जाती है. इस बार भी ग्राहकों को स्मार्टफोन्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक पर बंपर डिस्काउंट, फास्ट डिलीवरी, बेहतरीन डील्स और शानदार ऑफर्स का फायदा मिलने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि प्राइम डे सेल कब से शुरू होने वाली है?

Amazon Prime Day Sale Date कब से होगी शुरू?

अमेजन ने इस बात की जानकारी दी है कि ग्राहकों के लिए जुलाई में प्राइम डेल को शुरू किया जाएगा, कंपनी ने बताया कि इस बार सेल में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन, ब्यूटी जैसे प्रोडक्ट्स पर भी शानदार डील्स मिलेंगी.

फिलहाल कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर किस कैटेगरी पर कितना फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा लेकिन उम्मीद है कि जल्द कंपनी इस बात से भी पर्दा उठा सकती है, साथ ही इस बात का भी पता लगना बाकी है कि प्राइम डे सेल के लिए आखिर किस बैंक के साथ हाथ मिलाया जाएगा?

कैसी रही थी 2024 की प्राइम डे सेल?

अमेजन ने इस बात की जानकारी दी है कि 2024 की प्राइम डे सेल कंपनी का सबसे बड़ा सेल इवेंट रहा है क्योंकि इस दौरान रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई. यही नहीं, कंपनी ने सबसे तेज डिलीवरी करते हुए 41 करोड़ प्रोडक्ट्स को सेम डे या अगले दिन तक ग्राहकों को डिलीवर कर दिया था.

Related Articles

Back to top button