ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
विदेश

US में भारतीय-अमेरिकी राजा कृष्णमूर्ति ने जीता प्रतिनिधि सभा का प्राइमरी चुनाव

न्यूयार्कः भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने इलिनॉय से प्रतिनिधि सभा में चुने जाने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज कर ली। कृष्णमूर्ति इलिनॉय की ‘आठवीं कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ से प्रतिनिधि सभा में तीसरे बार चुने जाने के लिए अब नवंबर में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 80 प्रतिशत मतों के साथ प्राइमरी में जीत हासिल की जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विलियम ओल्सन मात्र 13 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

रिपब्लिकन पार्टी का प्राइमरी चुनाव 17 मार्च को होना था जिसे रद्द कर दिया गया है। कृष्णमूर्ति ने एक ईमेल के जरिए अपने समर्थकों से कहा, ‘‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे अमेरिकी संसद में एक बार फिर इलिनॉय एट्थ डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने का मौका मिला।” उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं पुन: चुना गया तो मैं कांग्रेस में आपकी प्राथमिकताओं के लिए लड़ना जारी रखूंगा। हम कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं, ऐसे में मैं आपको और सभी अमेरिकियों को सुरक्षित रखने की कोशिश करूंगा।

यही लक्ष्य अब मेरी प्राथमिकता है।” कृष्णमूर्ति प्रतिनिधि सभा की ‘परमानेंट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलीजेंस’ में चुने जाने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं। वह भारत एवं अमेरिका के संबंधों के मजबूत समर्थक हैं। वह ‘ओवरसाइट कमेटी’ के सदस्य और आर्थिक एवं उपभोक्ता नीति पर उपसमिति के अध्यक्ष भी हैं। इलिनॉय की इलेवंथ कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट में कृष्णा बंसल ने रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव में कड़ी टक्कर दी लेकिन रिक लाएब ने उन्हें हरा दिया।

Related Articles

Back to top button