ब्रेकिंग
Moringa for Skin: मोरिंगा खाना ही नहीं लगाना भी है फायदेमंद; चेहरे पर आएगा जबरदस्त कसाव और नेचुरल ग्... Muzaffarpur Crime: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के कार्यक्रम में अवैध हथियारों के साथ पहुंचा अपराधी; ह... Arjun Rampal in Ujjain: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पहुंचे महाकाल दरबार; भस्म आरती में शामिल होकर ... High Voltage Drama: "अब जीकर क्या करूंगा..."— फेसबुक लाइव कर टावर पर चढ़ा युवक; घंटों चला ड्रामा, पु... SIT Raid Update: मध्य प्रदेश में शातिर सूदखोर का भंडाफोड़; मददगार बनकर फंसाता था जाल, 153 चेक और करो... Noida International Airport: जेवर से उड़ानों का आगाज! जानें दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले कितना होगा फ्... Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा यू-टर्न; यूपी, एमपी और राजस्थान समेत 15 रा... Bank Holidays Next Week: बैंक जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट; अगले हफ्ते इन तारीखों पर बंद रहेंगे SBI... Delhi Crime: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में दिनदहाड़े मर्डर; 16 साल के किशोर को 4 हमलावरों ने चाकुओं स... Gariaband Viral Video: गरियाबंद में CEO के पैरों में गिरे बुजुर्ग; 'साहब एक छत दे दो' की गुहार लगाते...
पंजाब

एकतरफा प्यार में युवक बना हैवान, नाबालिग लड़की को मारी गोली

बठिंडा :  पंजाब के बठिंडा शहर स्थित परसराम नगर में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। राजस्थान के गंगानगर से आए एक युवक ने एकतरफा प्यार के चलते एक नाबालिग लड़की की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी नरिंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल को भी कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना का पूरा घटनाक्रम पुलिस के मुताबिक मृत युवक की पहचान गंगानगर निवासी हितेष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की गंगानगर में पढ़ाई कर रही थी, जहां उसकी दोस्ती हितेष नामक युवक से हुई थी। शनिवार को हितेष लड़की के घर पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद हितेष ने पिस्तौल से पहले लड़की के माथे पर गोली मारकर उसकी जान ले ली और फिर उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। मोहल्ले में फैली दहशत घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम उठे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक द्वारा इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध। पुलिस ने जताई एकतरफा प्यार की आशंका प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्यार का हो सकता है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन किसी कारणवश रिश्तों में खटास आ गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य सबूतों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button