ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

मृत गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाया, बॉयफ्रेंड बोला-आजीवन नहीं करूंगा शादी; इश्क की कहानी

आज के दौर में प्यार में धोखा देने और रिश्तों में दरार आने की खबरें खूब सुनने और पढ़ने को मिलती हैं. वहीं प्यार और रिश्ता निभाने की कहानियां कम ही सामने आती हैं, लेकिन एक अमर प्रेम की कहानी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सामने आई है. यहां एक प्रेमी ने अपने मृत प्रेमिका की अंतिम विदाई से पहले उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बनाया.

साथ ही प्रेमी ने फैसला कि वो अब उम्र भर शादी नहीं करेगा. प्रेमी युवक का नाम सागर बारिक है. युवक कोलकाता का रहने वाला है. वहीं मृतक युवती मौली मंडल हावड़ा की रहने वाली थी. सागर 23 साल की मौली से प्यार करता था. मौली को साल 2023 में बिमारी ने जकड़ लिया. जांच कराई गई तो पता चला की उसको कैंसर है. उसकी कीमोथेरपी हुई, जिसके बाद उसकी सेहत में सुधार हो रहा था.

सागर और मौली जल्दी शादी करने का भी मन बना चुके थे, लेकिन दो मई को अस्पताल में मौली ने दम तोड़ दिया. मौली के अंतिम संस्कार से पहले उसकी शादी की रस्में पूरी की गईं. सागर ने मौली की मांग में सिंदूर भरा और उसके पिता के घर से दुल्हन की तरह अपने घर ले गया. वहां से मौली को उसकी अंतिम यात्रा पर ले जाया गया.

सागर को है ये अफसोस

सागर ने कहा कि मैं मौली की अंतिम इच्छा पूरी करना चाहता था. दरअसल मौली ने बहुत पहले सागर को अपनी कैंसर की बिमारी के बारे में बता दिया था. मौली चाहती थी कि वो कालीघाट के मंदिर में पूजा करे, लेकिन सागर को अफसोस है कि वो मौली की इस अंतिम इच्छा को पूरा न कर सका.

वहीं मौली के भाई अनिमेष ने कहा कि उसकी बहन बहुत किस्मतवाली है कि उसके जीवन में सागर आया. मौली के भाई ने बताया कि सागर और उसके पूरे परिवार ने सबसे कठीन समय में मौली का साथ दिया.a

Related Articles

Back to top button