ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
मध्यप्रदेश

Insta वाले दोस्त ने शिवपुरी की लड़की के साथ किया कांड, पुलिस को बताया दर्द; लड़का अरेस्ट

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से ब्लैकमेलिंग का मामले सामने आया है, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एक युवक ने पहले लड़की से प्यार का नाटक किया और फिर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाकर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद युवक ने लड़की को उसी वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किया. जब लड़की ने मामले में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में आरोपी युवक पर एक लड़की से सोशल मीडिया साइट के जरिए दोस्ती करने और उसे प्यार का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने और फोटो-वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. यही नहीं आरोपी युवक ने लड़की को उसके वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करते हुए उससे 550000 रुपये भी ठगे.

वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल

दरअसल, लड़की की दोस्ती युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी, जहां पहले दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. फिर युवक ने लड़की से प्यार करने का नाटक किया. इसके बाद उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया. जब लड़की युवक से मिलने पहुंची तो युवक ने उसकी साथ जबरदस्ती संबंध बनाए और इस दौरान अपने मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. अब उसी वीडियो के जरिए वह लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था.

लड़की से 550000 हजार रुपए ठगे

युवक लड़की को इस वीडियो के चलते पिछले काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था. उसने पिछले साल 8 अगस्त को 550000 हजार रुपए लड़की से अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराए थे. यही नहीं युवक ने कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और धमकी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो सारे के सारे वीडियो वह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल कर देगा.

आरोपी पर था 5 हजार का इनाम

इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ने महिला थाना शिवपुरी में 11 फरवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी. महिला थाने की पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया. इसकी जांच पड़ताल शुरू की गई और आरोपी की गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी. इस बीच पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने आरोपी युवक आकाश शर्मा को गिरफ्तार करवाने वाले को 5000 इनाम देने की घोषणा भी की थी. फिर सलारपुर गांव तहसील करैरा से इसे गिरफ्तार कर लिया गया, जहां इसे कोर्ट में पेश किया गया और उसके बाद जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button