ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

एयर चीफ मार्शल के बाद अब रक्षा सचिव से मिले PM मोदी, सुरक्षा के हालात पर चर्चा के आसार

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद खराब हो चुके हैं. हालात यह हो गए हैं कि भारत एक के बाद एक करके सभी तरह के संबंध खत्म करता जा रहा है. वहीं दिल्ली में पाकिस्तान को सबक सिखाने को लेकर बैठकों का दौर भी लगातार जारी है. भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

रक्षा सचिव के साथ यह बैठक वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पीएम मोदी से मुलाकात के एक दिन (रविवार) बाद हुई है. माना जा रहा है कि दोनों के बीच सुरक्षा के हालात पर चर्चा हुई.

नौसेना प्रमुख एडमिरल से भी मिले पीएम

इससे पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने भी शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की थी. तब एडमिरल ने पीएम मोदी को अरब सागर के अहम समुद्री मार्गों की समग्र स्थिति से अवगत कराया था.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना के आला अफसर पीएम मोदी से मिलते रहे हैं. पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते मंगलवार को रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी जिसमें उन्होंने सशस्त्र बलों को पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब देने के तरीके, लक्ष्य और समय पर फैसला लेने के लिए कम्पलीट ऑपरेशन फ्रीडम (Complete Operational Freedom) दी थी. इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे. साथ ही पीएम मोदी ने आतंकवाद को करारा झटका देने के राष्ट्रीय संकल्प पर काम करने पर भी जोर दिया.

भारत ने लगाई कई तरह की पाबंदी

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के अगले दिन भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए, जिसमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, अटारी बॉर्डर को बंद करना और राजनयिक संबंधों को कमतर करने समेत कई अन्य फैसले लिए गए थे. हालांकि जवाब में, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया. किसी तीसरे देश के माध्यम से होने वाले व्यापार सहित भारत के साथ सभी प्रकार का व्यापार बंद कर दिया.

भारत की ओर से प्रतिबंधों का दौर जारी रहा. भारत ने तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय सुरक्षा और लोक नीति के आधार पर पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के आयात पर पूर्ण पाबंदी लगा दी. इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान से सभी डाक सेवाओं को भी सस्पेंड कर दिया. भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई.

Related Articles

Back to top button