ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
देश

WHO ने की भारत की तारीफ, कहा- कोरोना के खिलाफ अपनी जंग जारी रखें

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना के प्रसार पर रोक लगाने के लिए भारत को अपनी आक्रामक कार्रवाई जारी रखनी चाहिए। भारत ने कारगर कदम उठाए हैं। बस, ट्रेन और मेट्रो को बंद करना एक अच्छा फैसला है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी निदेशक माइकल जे रेयान ने कहा कि भारत चीन जैसा बेहद घनी आबादी वाला देश है इन देशों में जो कुछ होता है उससे ज्यादा हद तक कोरोना वायरस का भविष्य निर्धारित होगा। यह वास्तव में बेहद महत्वपूर्ण है कि भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य स्तर पर अपनी आक्रामक कार्रवाई जारी रखे। उन्होंने कहा कि भारत में जबरदस्त क्षमता है कि वे अपने समुदायों और नागरिक समाजों को एकत्र करे।

बता दें कि कोरोना वायरस के कहर के चलते भारत में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद देश के 21 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक लॉकडाउन लागू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। महाराष्‍ट्र, पंजाब जैसे राज्‍यों ने तो कर्फ्यू भी लगा दिया है।

वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरे ने कोरोना की भयावहता देखते हुए पूरी दुनिया से वैश्विक शांति को लेकर आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया के सभी कोनों में तत्काल वैश्विक युद्ध विराम का आह्वान कर रहा हूं। यह लॉकडाउन पर सशस्त्र संघर्ष और हमारे जीवन की सच्ची लड़ाई पर एक साथ ध्यान केंद्रित करने, शत्रुता से पीछे छोड़ने और अविश्वास तथा दुश्मनी को दूर करने का समय है।

Related Articles

Back to top button