ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

कोरोना वायरसः शाहीन बाग से दिल्ली पुलिस ने हटाए प्रदर्शनकारी, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

कोरोना के कहर को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने  मंगलवार सुबह शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरु कर दी है। शाहीन बाग में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के टेंट हटा दिए। बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 100 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हुए थे।

सरकार ने कई बार कोरोना वायरस के खतरे को लेकर उनको चेताया लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की फौज प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और  टेंट आदि हटाने शुरू कर दिए और लोगों से अपील कि वह धरना प्रदर्शन को खाली करें। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण दिल्ली लॉकडाउन है। पुलिस ने कहा कि हम नहीं चाहते कि किसी इस जानलेवा वायरस की चपेट में कोई भी आए, सबकी हिफाजत हमारी जिम्मेदारी है इसलिए यहां से लोगों को हटाया गया।

Related Articles

Back to top button