ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
उत्तरप्रदेश

घर में अकेली थी नाबालिग लड़की, दरिंदे ने किया रेप, दी धमकी…पीड़िता ने रो-रोकर मां को सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 14 साल की लड़की से रेप की खबर सामने आई है. मामला गुलरहिया थानाक्षेत्र का है. यहां अनिल नामक युवक अपनी बहन के ससुराल पहुंचा था. दरअसल, उसे यहां एक शादी के समारोह में शामिल होना था. लेकिन यहां बहन के ससुराल के पड़ोस में रहने वाली 14 साल की मासूम को उसने हवस का शिकार बना डाला. फिर उसने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो उसके पूरे परिवार को मार डालेगा.

लेकिन लड़की ने आपबीती अपनी मां को बता दी. पीड़िता की मां बेटी को लेकर जब इस बारे में बात करने के लिए आरोपी की बहन के ससुराल पहुंची तो वो लोग उन्हें ही उल्टा डांटने लगे. पीड़िता की मां की मानें तो उन लोगों ने उससे अभद्रता की और पिटाई भी की. जिसके बाद पीड़िता की मां ने गुलरहिया थाने में मामला दर्ज करलाया. फिलहाल आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि अनिल जामियानगर रसूलपुर का रहने वाला है. उसकी बहन की शादी गुलरहिया में हुई है. इस कारण वह यहां आता-जाता रहता है. इस बार भी वो यहां आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचा था. पीड़िता की मां ने बताया कि शुक्रवार को अनिल अचानक से उनके घर आ पहुंचा. तब उनकी 14 साल की बेटी घर पर अकेली थी. अनिल ने मौके का फायदा उठाते हुए उससे रेप किया.

आरोपी ने रेप के बाद दी धमकी

फिर उसे धमकी देते हुए कहा कि इस बारे में अगर किसी को बताया तो वो उनके पूरे परिवार को मार डालेगा. इसके बाद वो वहां से फरार हो गया. थोड़ी देर बाद जब लड़की की मां घर आई. लड़की ने पूरी बात रो-रोकर मां को बताई. मां अपनी बेटी को लेकर अनिल की बहन के ससुराल पहुंची. उसने अनिल की करतूत के बारे में उन्हें बताया. पीड़िता की मां की मानें तो अनिल की बहन और उसके ससुराल वालों ने उल्टा उसे भी डांटना शुरू कर दिया. उससे बदसलूकी की और मारा-पीटा भी.

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी अनिल, उसकी बहन के अलावा राजेश और नरेश के विरुद्ध दुष्कर्म, मारपीट धमकी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष की गिरफ्तारियों के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

Related Articles

Back to top button