ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
पंजाब

पंजाबी आ गए ओए… Met Gala 2025 में महाराजा लुक में नजर आए Diljit Dosanjh

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उनके नए लुक सभी फैंस का दिल जीत लिया। सिंगर दिलजीत दोसांझ द्वारा मेट गाला में अपना लुक दिखाए जाने के बाद उत्साहित फैंस ने कहा, “पंजाबी आ गए ओए!” दरअसल, जब दिलजीत सोमवार को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की प्रतिष्ठित सीढ़ियों पर उतरे तो उनका शाही लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। गौरतलब है कि, दिलजीत ने मेट गाला 2025 में अपने लुक के साथ महाराजा भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी है। दिलचस्प बात यह है कि वह मेट गाला में डेब्यू करने वाले पहले पगड़ीधारी अभिनेता-गायक बन गए हैं।

इस मौके पर सिंगर दिलजीत दोसांझ ने ऑल-व्हाइट लुक अपनाया है, जिसमें उन्होंने सफेद शेरवानी के साथ पगड़ी पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को फ्लोर-लेंथ कैप के साथ हाइलाइट किया, जिस पर गुरुमुखी लिखी हुई थी। दिलजीत दोसांझ के इस लुक ने फैंस के दिलों को छू लिया, क्योंकि कई लोगों ने उनकी प्रशंसा की और उनके पहनावे के पीछे के विचार की सराहना की। उनके इस लुक लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के अच्छे कमेंट भी आए। किसी ने लिखा कि  “बहुत गर्व है” तो एक अन्य ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े हो गए।’

Related Articles

Back to top button