ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
विदेश

ट्रैक्टरों में भर-भरकर आईं आतंकियों की लाशें, बेशर्म पाकिस्तानी सेना ने जनाजे में बहाए आंसू

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया है. भारत ने 25 मिनट में 21 जगहों पर हमला किया. इसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं. मगर पाकिस्तान है कि आतंकवाद के प्रेम में वो किसी भी हद तक गिर सकता है. फिर जब उस पर उंगली उठती है तो विक्टिम कार्ड खेलता है लेकिन अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आता है. इसकी ताजा तस्वीर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आई है. इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना शामिल हुई. बेशर्म पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के जनाजे में आंसू बहाए.

पाकिस्तानी सेना लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर मुरीदके में आतंकियों के जनाजे में शामिल हुई. इस जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अब्दुल रऊफ भी था. इस दौरान पाकिस्तानी सेना के अधिकारी हाथ बांधे और आतंकियों की मौत के मातम में सिर छुकाए नजर आए. पाकिस्तानी सेना का आतंकियों के लिए ये दर्द उसकी असली पहचान दिखाता है.

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत ने क्या कहा?

ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विक्रम मिस्त्री ने कहा कि पहलगाम पर हमला जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति की वापसी को कमजोर करने के मकसद से किया गया था. पहलगाम में हमला बहुत ही बर्बरतापूर्ण था, जिसमें पीड़ितों को बहुत करीब से और उनके परिवार के सामने सिर में गोली मारी गई थी.

पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस से निपटने को तैयार

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया गया. इन आतंकी ठिकानों को प्रामाणिक खुफिया जानकारी और सीमापार आतंकवाद में आतंकियों के शामिल होने के आधार पर चुना गया. इस दौरान पाकिस्तान में किसी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया.विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, भारत पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस से निपटने को तैयार है.

Related Articles

Back to top button