ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

यूपी: जौनपुर में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज, लॉकडाउन के आदेश

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सोमवार को पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय युवक बीते 15 मार्च को सउदी अरब से लौट कर आया था। जो मोहम्मद अशहद नगर कोतवाली थाना के गांव में आया था। जिसका सैंपल रिपोर्ट बीएचयू लैब भेजा गया था। सोमवार शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन मे हड़कंप मचा गया। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम दिनेश कुमार ने जौनपुर को तत्काल प्रभाव से लॉकडाउन कर दिया है।

सड़कों पर सन्नाटा पसरा
कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। एक्का-दुक्का वाहन और लोगों का अवागमन जारी। बता दें जौनपुर यूपी का 17वां जिला है जहां पूरी तरह से लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं। डीएम का कहना है कि लॉकडाउन को सख्ती के साथ लागू करवाया जाएगा।

अब तक यूपी में 33 मरीज पॉजिटिव
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 33 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. सोमवार तक 4 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. आगरा, नोएडा और लखनऊ में 8-8, गाजियाबाद 3, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, पीलीभीत, कानपुर, और जौनपुर में एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक प्रदेश में 11 लोग रिकवर हुए हैं. स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी मीडिया बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक कुल 1325 टेस्ट निगेटिव पाए गए। 131 के टेस्ट रिपोर्ट का इंतज़ार है। अब तक एयरपोर्ट पर 26369 की थर्मल स्कैनिंग हुई। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 15 लाख 39 हज़ार से ज़्यादा लोगों की स्कैनिंग हुई। नेपाल भारत बॉर्डर पर 2170 गांव में सैनिटाइजेशन किया गया। उत्तर प्रदेश की विभिन्न अस्पतालों में आज 49 संदिग्ध भर्ती हुए।

Related Articles

Back to top button