Lockdown को लेकर PM ने लोगों से फिर की अपील, कहा- इस मां का आदर करें और घर में रहें

कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए देश में लॉकडाउन की स्थिति में आ गए हैं। कई राज्यों ने अपने यहां लोगों की आवाजाही और घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि इसके बावजूद भी लोग घरों से निकल रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो के जरिए लोगों को समघने की कोशिश की है।
आइए इस मां की भावना का आदर करें और घर में रहें। वो हमें यही संदेश दे रही है। https://twitter.com/akhileshsharma1/status/1241711362901856263 …
Akhilesh Sharma अखिलेश शर्मा✔@akhileshsharma1
Replying to @akhileshsharma1एक आम भारतीय की ओर से आभार #JanataCurfew
पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आइए इस मां की भावना का आदर करें और घर में रहें। वो हमें यही संदेश दे रही है। इस वीडियो में देख सकते हैं झुगी झोपड़ी के बाहर बैठी एक महिला थाली बजा रही है। दरसअल सोमवार को भी मोदी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।
प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों से भी अपील करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाए। उन्होंने रविवार को भी देश की जनता से अपील की थी कि रविवार शाम 5 बजे घरों से बाहर निकलकर तालियां या थालियां बजाकर कोरोना से लड़ रहे लोगों का समर्थन करें। उनके कहे अनुसार शाम 5 बजे लगभग पूरे देश ने थाली, शंख और तालियां बजाईं। वहीं देशवासियों ने उन डॉक्टरों-नर्सों और आपातकालीन सेवाओं में लगे स्टाफ का आभार जताया, जो कोरोना खिलाफ लड़ाई में अपनी जान की परवाह किए बगैर सेवा दे रहे हैं।







