ब्रेकिंग
Nagpur Firing News: नागपुर में वर्चस्व की लड़ाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, RSS मुख्यालय से 1 किम... MP Govt & Org Meeting: मध्य प्रदेश में सरकार-संगठन तालमेल की परीक्षा, निगम-मंडल अध्यक्षों को आज मिले... Kanpur Jail Suicide Attempt: बेटियों की हत्या के आरोपी दवा व्यापारी शशि रंजन ने जेल में थाली से रेती... Delhi-Mumbai Expressway: डीएनडी से जैतपुर तक 9 किमी का नया रूट तैयार, जून 2026 में खुलेगा, नितिन गडक... NEET UG Paper Leak 2026: अब सीबीआई के रडार पर आए पेपर खरीदने वाले अमीर अभिभावक, महाराष्ट्र में कई ठि... Sasaram Railway Station: सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर ज... Howrah Eviction Drive: हावड़ा में भारी सुरक्षा के बीच महा-अतिक्रमण हटाओ अभियान, मंत्री दिलीप घोष की ... Bada Mangal 2026: 19 मई को है ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अचूक... Mexico Mass Shooting: मेक्सिको के प्यूब्ला में बंदूकधारियों का तांडव, मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की ग... Weather Update: दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में हीटवेव ...
पंजाब

यात्रियों के लिए जरूरी खबर, Srinagar व Amritsar सहित कई शहरों की Flights रद्द

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते फ्लाइट्स रद्द होने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो ने अपनी कई फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने जानकारी दी है कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट के लिए सभी फ्लाइट्स 10 मई रात 12 बजे तक रद्द कर दी गई हैं।

स्थिति को देखते हुए श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट के लिए सभी उड़ानें 10 मई 2025 को 23:59 बजे तक रद्द कर दी गई हैं। स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सभी अधिकारियों के साथ समन्वय बनाया जा रहा हैं। हम आपको आधिकारिक तौर पर अद्यतन जानकारी देते रहेंगे। इसके अलावा, हम आपकी यात्रा की योजना बनाने में हर संभव तरीके से आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं। आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद।

वहीं इंडिगो ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि, “आपकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।” उक्त शहरों के लिए उड़ानें 10 मई को रात 12 बजे तक रद्द कर दी गई हैं। लिंक के माध्यम से उड़ान की स्थिति की जांच करें और पुनः बुकिंग या रिफंड के लिए संपर्क करें। गौरतलब है कि, इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर बताया था कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट 10 मई तक बंद कर दिए गए हैं जिनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इसके साथ ही दिल्ली हवाई अड्डे पर गत दिन 90 उड़ानें रद्द कर दी थी।

Related Articles

Back to top button