ब्रेकिंग
Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका... Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का दौर, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्... Jalandhar Road Accident: जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वैष्णो देवी से लौट रहे 2 श्रद्धा... Gurdaspur Crime News: फर्जी वसीयत बनाकर हड़पी जमीन, दोरांगला पुलिस ने जालंधर के 4 लोगों पर दर्ज किया... Jalandhar Weather Update: जालंधर में पॉकेट रेन से गिरा तापमान, उमस से मिली राहत; कई इलाकों में हुआ ज...
देश

कितना भी झूठ बोल ले पाकिस्तान, आतंकियों पर ऑपरेशन सिंदूर के हर एक्शन का सच सामने लाएगी ये टीम

भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार दुष्प्रचार में जुटा है. आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल कार्रवाई और मिसाइल हमलों को लेकर पाकिस्तान मौतों और नुकसान के आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है. लेकिन अब इस झूठ पर लगाम लगाने के लिए मैदान में उतरी है संयुक्त राष्ट्र की UNMOGIP टीम. ये टीम हर हमले की जांच कर रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई को सामने लाने के लिए काम करेगी.

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जिन इलाकों को भारत ने निशाना बनाया, वहां संयुक्त राष्ट्र की यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री ऑब्जर्वर ग्रुप इन इंडिया एंड पाकिस्तान (UNMOGIP) की टीम ने पहुंचकर क्षति का आंकलन शुरू कर दिया है. इस टीम के मुताबिक, राजधानी मुजफ्फराबाद में बिलाल मस्जिद पर हमला हुआ, जहां एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है. स्थानीय अधिकारी मुदस्सर फारूक ने बताया कि मस्जिद के अलावा कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, लेकिन पाकिस्तान जिस तबाही की बात कर रहा है, उसके कोई ठोस सबूत नहीं मिले.

टीम करेगी पाक के झूठ का पर्दाफाश

UNMOGIP की टीम की मौजूदगी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि यह 1949 से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की निगरानी करती आ रही है. फरवरी 2025 तक इस मिशन में 106 सदस्य शामिल हैं, जिनमें क्रोएशिया, फिलीपींस और दक्षिण कोरिया के सैन्य पर्यवेक्षक, पुलिस और विशेषज्ञ मौजूद हैं. भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन के बाद यह पहली बार है जब UN की निगरानी टीम सीधे PoK में पहुंची है और हमलों की निष्पक्ष जांच कर रही है.

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का बयान

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर केवल आतंकी ठिकानों को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया गया था. लेकिन पाकिस्तान ने इसे आम नागरिकों पर हमला बताकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश की. ऐसे में UNMOGIP की रिपोर्ट पाकिस्तान के इस झूठ की पोल खोल सकती है. भारत पहले ही यह संकेत दे चुका है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह खुद भी सैटेलाइट और रडार आंकड़ों के माध्यम से अपनी कार्रवाई का प्रमाण पेश करेगा.

हर झूठ का सबूत के साथ जवाब

बहरहाल, संयुक्त राष्ट्र की यह कार्रवाई बताती है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ भारत के सैन्य अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक कूटनीतिक जवाब भी है. पाकिस्तान कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन अब हर झूठ का जवाब तथ्यों से दिया जाएगा, और UN की टीम उस सच्चाई को दुनिया के सामने लाने का माध्यम बनेगी.

Related Articles

Back to top button