ब्रेकिंग
Burhanpur Maratha Samaj Initiative: दहेज मुक्त शादियों की अनूठी पहल, बुरहानपुर में 24 से अधिक जोड़ों... Doodhi River Dam Protest: चावलपानी के 11 गांवों के आदिवासियों को मिला विस्थापन का नोटिस, जमीन देने स... MP Higher Education News: ग्वालियर जीवाजी यूनिवर्सिटी में हंगामा, कुलसचिव को हटाने की मांग को लेकर ध... ओंकार प्रसाद दीक्षित बने टीम इंडिया के कप्तान: तुर्की में होने वाली वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स चैंपियनशिप... Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह...
मनोरंजन

8 घंटे, 3 सर्जरी…एक्सीडेंट के 4 दिन बाद अब कैसी है पवनदीप राजन की हालत?

अपनी आवाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले पवनदीप राजन अस्पताल में भर्ती हैं. 5 मई को उनका एक्सीडेंट हो गया था. नोएडा के फॉर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. फैंस उनका लिए दुआ कर रहे हैं. अब उनकी टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

पवनदीप राजन की सेहत की जानकारी देते हुए उनकी टीम ने उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है. उनकी टीम ने लिखा, “कल पवन की 3 और सर्जरी हुई है. सुबह सवेर उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था, 8 घंटे लगे और उनके फ्रैक्चर की सर्जरी पूरी हुई.”

रिकवर कर रहे हैं पवनदीप राजन

टीम ने आगे लिखा, “वो अभी भी ICU में निगरानी में हैं और कुछ और दिनों तक वहीं रहेंगे. डॉक्टर ने कहा है कि वो रिकवर कर रहे हैं. अब उनके लिए दुआ करें ताकि वो जल्दी रिकवर कर सकें.” टीम ने सभी फैंस को पवनदीप को मिले प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया.

Pawandeep Raja Team Post

कैसे हुआ था एक्सीडेंट?

पवनदीप राजन अपने दोस्तों के साथ अपने घर उत्तराखंड से रात में नोएडा जा रहे थे. राहुल नाम के एक शख्स कार ड्राइव कर रहे थे. उन्हें झपकी आई और कार हाईवे के साइड में खड़ी कैंटर के पीछे घुस गई. सभी लोग इस हादसे में घायल हो गए थे.

इस शो से लाइमलाइट में आए पवनदीप राजन

आज के समय में पवनदीप की लाखों में फैन फॉलोइंग है. हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. यूं तो पवन पहले भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज से लोगों को एंटरटेन करते रहते थे, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘इंडियन आइडल 12’ से मिली. उन्होंने इस शो का खिताब जीत लिया था. इस शो के जरिए उनकी आवाज का जादू लोगों के ऊपर ऐसा चढ़ा कि आज हर कोई उनका दीवाना है. सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 17 लाख लोग फॉलो करते हैं.

Related Articles

Back to top button