ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
विदेश

PM मोदी ने कोविड-19 आपात कोष में योगदान के लिये श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश का जताया आभार

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षेस देशों के लिये कोविड-19 आपात कोष में योगदान देने के लिये श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश का आभार जताया और कहा कि आपसी समन्वय और साथ मिलकर हम कोविड-19 की चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर हाल ही में दक्षेस देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये संवाद में ‘कोविड-19 आपात कोष’ का प्रस्ताव किया था और इसमें 1 करोड़ डालर की प्रारंभिक राशि की पेशकश की थी। मोदी ने कोविड-19 आपात कोष में योगदान के लिए सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मोदी ने कहा “कोविड-19 आपात कोष में 1.5 मिलियन डॉलर का योगदान देने की घोषणा करने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रति आभार। आपसी समन्वय और साथ मिलकर हम कोविड-19 की चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे।” मोदी ने कोविड-19 आपात कोष में योगदान देने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे को धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा “ दक्षेस कोविड-19 आपात कोष में 5 मिलियन डॉलर का योगदान देने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे को हार्दिक धन्यवाद। हमारा सहयोग इस बीमारी से प्रभावी रूप से लड़ने में एक लम्बी दूरी तय करेगा।‘‘

कोविड-19 आपात कोष में योगदान देने के लिए मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “ हमारे दक्षिण एशियाई पड़ोस के लिए एकजुटता दिखाते हुए कोविड-19 आपात कोष में एक मिलियन डॉलर का योगदान देने के लिए अफगानिस्तान को धन्यवाद ….. राष्ट्रपति अशरफ गनी।”

Related Articles

Back to top button