ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
विदेश

भारत की जासूसी कर रहा है चीन! हिंद महासागर में तैनात किए 12 अंडरवॉटर ड्रोन

कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया गंभीर संकट से गुजर रही है। जहां एक तरफ इस महामारी को लेकर ​हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसने हिंद महासागर में 12 अंडरवाटर ड्रोन्स तैनात कर दिए हैं, जिसके जरिए वह समुद्री रास्तों से दूसरे देशों की नौसेना की जासूसी कर रहा है और इससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रहा है।

इंटरनेशनल बिजनेस मैगजीन ‘फोर्ब्स’ की रिपोर्ट के अनुसार चीन ने हिंद महासागर में 12 अंडर वॉटर ड्रोन्स तैनात किए हैं। इन ड्रोन्स को पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था। इस साल फरवरी तक इसके जरिये करीब 3,500 मिशन को अंजाम दिया गया था। रिपोर्ट की मानें तो चीन वॉटर ड्रोन्स के जरिए समुद्री खनन की संभावना को तलाश रहा है। यानी कि जो डेटा समुद्र से निकाले गए हैं वो भारत के लिए खतरा भी बन सकता है।

सूत्रों के मुताबिक चीन की नौसेना के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत और फ्रांस की नौसेना ने पिछले महीने हिंद महासागर में सामूहिक गश्‍त की है। दोनों देशों की नौसेनाओं की यह जॉइंट पेट्रोलिंग अफ्रीका महाद्वीप में स्थित रियूनियन द्वीप से किया गया है। इस पेट्रोलिंग के साथ ही भारत ने संदेश दिया था कि वह हिंद महासागर में अपने पैर पसारने के लिए अपने मित्र देशों के साथ आने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button