ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
हिमाचल प्रदेश

सीजफायर के बाद JK, पंजाब, राजस्थान में शांति, सीमा पर नहीं हुई फायरिंग या ड्रोन हमले

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान और PoK के कई ठिकानों पर हमले कर कई आतंकी कैंप को तबाह कर दिया. इसके बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष तेज हो गया. पिछले 3 दिनों में जमकर हमले किए गए. लेकिन अब सीमा पर सीजफायर हो गया है जिसकी वजह से बीती रात अपेक्षाकृत शांति बनी रही. सीमावर्ती राज्यों में शांति फिर से बहाल होती दिख रही है. आज सुबह से सामान्य जनजीवन भी फिर से पटरी पर लौट रहा है.

अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद भारत और पाकिस्तान कल शनिवार शाम को संघर्षविराम करने को राजी हो गए. हालांकि रात होने पर सीमापार से ताबड़तोड़ हमले करने के आरोप लगाए गए, लेकिन सुबह होने तक सब कुछ सामान्य रहा. लोग अपने रूटीन कामों के लिए सड़क पर निकलते देखे गए. जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में हर ओर शांतिपूर्ण स्थिति देखी जा रही है.

पुंछ और राजौरी में भी शांति

अधिकारियों की ओर से बताया गया कि सीमा पर खासकर नियंत्रण रेखा (LoC) पर रातभर असहज तरीके से शांति बनी रही. हमले की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले रातभर शांत रहे.

पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों श्रीनगर, कुपवाड़ा, उरी, पुंछ, राजौरी, अखनूर और जम्मू में स्थिति सामान्य नजर आई. बीती रात इन इलाकों में गोलीबारी की कोई सूचना सामने नहीं आई. साथ में किसी ड्रोन हमले की जानकारी नहीं है. केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू शहर में भी आज सुबह स्थिति सामान्य दिखी और लोग अपने रूटीन कामों के लिए सड़कों पर दिखाई दिए. अखनूर में भी यही हालात रहा.

पठानकोट और फिरोजपुर में भी स्थिति सामान्य

जम्मू-कश्मीर की तरह पंजाब में भी शांति बनी हुई है. यहां के पठानकोट और फिरोजपुर में भी स्थिति सामान्य हो गई है. इन इलाकों में भी रात के दौरान किसी तरह के ड्रोन हमले या फिर फायरिंग की सूचना नहीं मिली. पाक से सटे अमृतसर में भी स्थिति सामान्य हो गई है.

अमृतसर के डीसी ने आज सुबह कहा, “आज रविवार को भी एक छोटा सायरन बजाया जाएगा. हालांकि इस सायरन का मतलब यह होगा कि हम अपनी सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं. आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद.” राजस्थान में भी शांति रही. बाड़मेर जिले में लोग सुबह से ही सड़कों पर दिखाई देने लगे. किसी तरह की सायरन की आवाज भी नहीं सुनाई दी.

पहलगाम हमले के बाद पिछले 3-4 दिनों से सीमा पर खासा तनाव देखा जा रहा था. पहले मॉक ड्रिल और फिर सायरन की आवाजें पाकिस्तान की सीमा से जुड़े राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में हर ओर सुनाई दे रही थी. लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो रहे थे. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने भारत पर अपने हमले तेज कर दिए. लेकिन अब इन राज्यों में शांति बनती दिख रही है. हालांकि सेना अभी भी मुस्तैद है और सीमापार से किसी भी कार्रवाई के लिए जवाब देने को तैयार है.

Related Articles

Back to top button