ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
महाराष्ट्र

भारत में बंद होगा तुर्किए की इस कंपनी का हुक्का-पानी! मुंबई एयरपोर्ट पर है स्टॉफ हैंडलिंग का ठेका

पाकिस्तान का समर्थन और भारत के खिलाफ लड़ाई में हथियार सप्लाई करने वाले तुर्किए के खिलाफ देश भर में आक्रोश है. इसी क्रम में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉफ हैंडिलिंग कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. शिवसेना ने तुर्किए की इस कंपनी Celebi NAS पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया. यह कंपनी मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ हैंडलिंग का काम करती है.

यह कंपनी खासकर उन छोटी एयरलाइंस के लिए काम करती है, जिनका अपना ग्राउंड स्टाफ नहीं है. इनमें अकासा एयरलाइन, तार्किस एयरलाइन और कई अन्य विदेशी एयरलाइंस शामिल हैं. इस कंपनी के खिलाफ आंदोलन कर रहे शिवसेना के विधायकों व अन्य नेताओं का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ तुर्किए ने खुलेआम पाकिस्तान को अपना समर्थन दिया है. ऐसे में यह देश अब भारत का दुश्मन देश बन गया है. ऐसे दुश्मन देश की कंपनी को मुम्बई जो देश की आर्थिक राजधानी वाले दोनों एयरपोर्ट पर काम नहीं दिया जा सकता.

ग्राउंड स्टॉफ हैंडलिंग करती है कंपनी

वैसे भी तुर्किए की यह कंपनी कई एयरलाइंस के लिए यहां ग्राउंड स्टाफ हैंडलिंग का काम कर रही है. यह किसी भी हाल में देशहित में नहीं है. शिवसेना के मुताबिक इनकी मानसिकता पाकिस्तानी है ये धोखा देने वाली प्रवृति है. यह कंपनी भविष्य में कभी भी मुंबई हवाई अड्डे पर कोई बड़ा कांड कर सकती है. इन्हीं तर्कों के साथ शिवसेना ने इस कंपनी का कांट्रेक्ट कैंसिल करते हुए किसी भारतीय कंपनी को देने की मांग की है. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर शिवसेना के नेता दोपहर 12 बजे से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

10 का दिया अल्टीमेटम

इस दौरान शिवसेना के विधायक और नेता एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से मिलने एयरपोर्ट के अंदर भी गए और लिखित तौर पर अपनी मांग रखी. इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया. चेतावनी दी कि इन 10 दिनों में तुर्किए की इस कंपनी का कांट्रेक्ट रद्द नहीं किया गया तो पूरे महाराष्ट्र में शिवसेना का उग्र प्रदर्शन होगा तथा चक्का जाम किया जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन में शिवसेना विधायक मुरजी काका पटेल, विधायक मंगेश कुडाळकर और विभाग प्रमुख कुणाल सरमळकर समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान देश की सुरक्षा से समझौता नहीं चलेगा और विदेशी कंपनियों का दखल बंद करो के नारे लगाए.

Related Articles

Back to top button