ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
उत्तराखंड

PM मोदी के खिलाफ लिखी आपत्तिजनक पोस्ट… उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी सुलेमान को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून जिले के त्यूणी में एक मुस्लिम युवक ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पोस्ट डाली. इसके बाद आक्रोशित बीजेपी कार्यक्राओं और स्थानीय लोगों ने त्यूणी पुलिस थाने में विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी की पहचान सुलेमान खान के रूप में हुई है. उसके खिलाफ बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर किया गया है. आरोपी त्यूणी तहसील के मैंद्रथ गांव का रहने वाला है. पुलिस ने ये कार्रवाई बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की शिकायत के बाद की. नीरज शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा था कि सुलेमान खान नाम की एक फेसबुक आईडी से कथित तौर पर पीएम और सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गई. पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया इंटरनेट पर वायरल हो गई. इसके बाद लोग लोग आक्रोशित हो गए.

आरोपी को जल्द कोर्ट में किया जाएगा पेश

लोगो ने सोमवार को बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में थाना पुलिस कार्यालय त्यूणी में आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही लोग शांत हुए. पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में मामला दर्ज करके आरोपी सुलेमान खान को गिरफ्तार किया. उसका फोन भी कब्जे में लिया गया है. जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

आरोपी की पोस्ट भड़काऊ

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी द्वारा साझा की गई पोस्ट न केवल भड़काऊ थी, बल्कि इसका उद्देश्य सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना और क्षेत्र में अशांति पैदा करना भी था. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान किया गया. इस दौरान रविवार को आरोपी सुलेमान खान ने फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी. इससे लोग भड़क उठे.

Related Articles

Back to top button