ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

भारत में रहकर पाकिस्तानी हिंदू ने कर दी ऐसी फोटो वायरल, पड़ गए लेने के देने; कराची से भी मची हाय-तौबा

मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले 12 सालों से एक पाकिस्तानी हिंदू युवक लॉन्ग टर्म वीजा लेकर रह रहा है. युवक को अब सिर्फ एक गलती के कारण लेने के देने पड़ गए हैं. दरअसल, इस युवक का नाम विक्रम कुमार नागदेव है. उसकी साल 2020 में कराची की निकिता संग शादी हुई थी. जनवरी में शादी हुई और फरवरी 2020 में वो पत्नी को लेकर भारत आ गया. इसके बाद जुलाई 2020 को पत्नी वापस लौट गई.

अब विक्रम की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने बिना तलाक किसी और से सगाई कर ली है. पत्नी निकिता ने कहा- मेरे पति विक्रम ने दिल्ली की एक युवती संग शादी कर ली है. जल्द ही वो उसके साथ सात फेरे भी ले लेगा. ये शादी नहीं होनी चाहिए. क्योंकि वो मेरा पति है. विक्रम जानबूझकर मुझे दिल्ली नहीं आने देता. मैं जब भी उसे कहती हूं कि मैं भी भारत आना चाहती हूं तो वो मेरी बातें टाल देता है.

पति ने दी मामले में सफाई

वहीं, विक्रम ने इस पर सफाई दी है. कहा- मैंने किसी लड़की से न तो सगाई की है और न ही शादी की है. विक्रम ने सफाई देते हुए कहा- निकिता से मेरी 2020 में शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन तक तो वह मेरे साथ अच्छे से रही, लेकिन इसी दौरान वह अपने घर पाकिस्तान के कराची जाने की जिद करने लगी, जिसके चलते हमने कोरोना के दौरान स्पेशल वीजा बनाकर इसे पाकिस्तान भेज दिया. उसके बाद कई बार वापस इंडिया लाने की कोशिश की, लेकिन वो खुद ही यहां आने को तैयार नहीं हुई. साथ ही इस मामले के निपटारे को लेकर सबसे पहले हमने इंदौर के सिंधी पंचायत से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं किया बल्कि उन्होंने पाकिस्तान में रहने वाली निकिता की पहले सुनवाई की.

खुद ही किए फोटो वायरल

पति विक्रम ने कहा- मैं चाहता हूं कि निकिता से मेरा तलाक हो जाए. दूसरी शादी मैं उसके बाद ही करूंगा. दिल्ली वाली लड़की के साथ मैं शादी नहीं कर रहा. बल्कि, हमने खुद ही ऐसे फोटो बनवाए और वायरल किए ताकि निकिता को लगे कि मैं दूसरी शादी करने वाला हूं. इससे वो मुझे तलाक दे देगी. मैंने बस पत्नी से तलाक पाने के लिए ही ये सब किया. मेरी न तो किसी दूसरी लड़की से मंगनी हुई है और न ही शादी. कृपया दिल्ली वाली लड़की को बेवजह बदनाम न करो.

Related Articles

Back to top button