ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा! पंजाब सरकार ने लिया अहम फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य की महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस श्रृंखला के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि 31 मार्च 2025 तक लगभग 21,397 जरूरतमंद महिलाओं को वन स्टॉप सेंटरों द्वारा इमरजेंसी और गैर इमरजेंसी मुफ्त सेवाएं दी जा चुकी हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को रोकने के लिए प्रत्येक जिले में निजी और सार्वजनिक स्थानों पर सखी वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के विरुद्ध किसी भी तरह की हिंसा के विरुद्ध लड़ने के लिए एक ही छत के नीचे इमरजेंसी और गैर इमरजेंसी समय में मुफ्त डॉक्टरी सहायता, कानूनी सहायता, पुलिस से संबंधित सेवाएं, काउंसलिंग और रहने के लिए सुरक्षित जगह और भोजन मुहैया करवाया जाता है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण मुहैया करवाने की ओर लगातार प्रयत्न कर रही है ताकि राज्य की महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में लाया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी समाज का विकास वहां की महिलाओं के विकास और भलाई पर निर्भर करता है। इसलिए राज्य की महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहयोगी वातावरण मुहैया करवाना हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button