ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

लॉकडाउन को लेकर तेलंगाना के CM हुए सख्त, कहा- नियम तोड़े तो देंगे गोली मारने के आदेश

महामारी बन चुके कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए पूरे देश में 21 दिन लॉकडाउन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पुलिस प्रशासन तक हर कोई जनता से घर में ही रहने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे नहीं मानेंगे तो जल्द ही देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

राव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई लोग लॉकडाउन के आदेश को नहीं मान रहे हैं। ऐसे हालात मत पैदा कीजिए, जहां सरकार के पास पुलिस को देखते ही गोली मारने का आदेश देने के अलावा कोई विकल्प न बचे। सीएम ने कहा कि ये बात मैं पुलिस की मदद करने के लिए कह रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी सब्जी विक्रेता महंगे दामों पर सब्जी बेचता पाया गया तो उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे।

केसीआर ने कहा कि रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। रोजाना शाम 6 बजे सभी दुकानें बंद हो जानी चाहिए। तेलंगाना में 19,313 लोग विदेश से लौटे हैं। उनके सभी के पासपोर्ट जब्त किए जाएंगे और उनका क्वारंटाइन किया जाएगा। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जो क्वारंटाइन से भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उनकी निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात और उनके पासपोर्ट जब्त करने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button