ब्रेकिंग
सिमडेगा के कांग्रेस विधायक पर लगे यौन शोषण के आरोपों से झारखंड की राजनीति गरमाई मुख्यमंत्री मोहन यादव का शहडोल दौरा, ब्यौहारी को देंगे 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात बुंदेलखंड के सागर में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ मंच से इस्तीफे की पेशकश करना सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को पड़ा भारी दुबई के सफल दौरे के बाद स्वदेश लौटे बाबा बागेश्वर, शेखों और भक्तों को सुनाई रामकथा फुटबॉल के रोमांच से एक बार फिर गुलजार हुआ छतरपुर, सातवीं राष्ट्रीय अंडर-14 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जबलपुर में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय बने चोर, ग्राहकों का सामान बीच रास्ते में गायब कर उड़ाई रकम मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान सर्दियों की दस्तक के साथ खजुराहो में बढ़ा विदेशी सैलानियों का तांता, पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार नर्मदा घाटी में मिला लाखों वर्ष पुराना प्रागैतिहासिक हाथी का जीवाश्म, वैज्ञानिकों में बढ़ा उत्साह
खेल

Jasprit Bumrah Playing Status: क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह? मैच से 48 घंटे पहले आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने जा रहा है और कई टीमों के चोटिल खिलाड़ियों के खेलने पर अभी तक स्थिति साफ नहीं हैं. सीजन के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद भी अपने स्टार तेज गेंदबाजों के बिना ही मैदान पर उतरेंगी. ऐसी ही चिंता 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के फैंस को भी अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर सता रही है कि क्या वो पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे. मगर रविवार को होने वाले मैच से 48 घंटे पहले मुंबई की ये चिंता दूर हो गई है क्योंकि बुमराह खेलने के लिए फिट हैं.

मैच से 2 दिन पहले पहुंचे बुमराह

28 मार्च से आईपीएल का 19वां सीजन शुरू हो रहा है, जिसमें पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाना है. वहीं सीजन का दूसरा मैच रविवार 29 मार्च को पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा. ये मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेडे स्टेडियम में खेला जाना है. मगर इस मैच से करीब 3 दिन पहले तक भी बुमराह टीम के साथ नहीं जुड़े थे. असल में वो अचानक बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंच गए थे, जिसने चोट की आशंका को बढ़ा दिया था.

मगर अब मुंबई और इसके फैंस को चैन की सांस लेने का मौका मिला है क्योंकि बुमराह आखिरकार टीम में शामिल हो गए. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार 27 मार्च की शाम बुमराह मुंबई इंडियंस के होटल पहुंच गए और अब उनके पहले मैच में खेलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. बुमराह 8 मार्च को हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद से ही ब्रेक पर थे.

बुमराह ने बढ़ा दी थी टेंशन

मुंबई इंडियंस ने वर्ल्ड कप फाइनल का हिस्सा रहे अपने खिलाड़ियों को एक्स्ट्रा ब्रेक दिया था लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पहले ही टीम में लौट आए थे. वहीं बुमराह अचानक CoE चले गए थे और 5 दिन तक वहीं रहे थे. इसने ये डर बढ़ा दिया था कि कहीं बुमराह चोटिल तो नहीं हैं. मगर ऐसा कुछ नहीं है और उनका वहां जाना रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा था. यानि बुमराह पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो मुंबई के लिए खिताब जीतने की राह में बड़ी खबर है.

Related Articles

Back to top button