ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
मनोरंजन

COVID- 19 सिंगर कनिका की चौथी रिपोर्ट भी आई पोजिटिव, अन्य 25 के सैंपल आए नेगेटिव

मुंबई: बाॅलीवु़ड की फेमस सिंगर कनिका कपूर लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हैं। डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में कनिका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। टाइम्स की खबर के अनुसार लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में सोमवार को कनिका का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किया गया था, जो पॉजिटिव निकला। यहीं उनका इलाज भी चल रहा है।

डाॅक्टरों के मुताबिक कनिका की हालात स्थिर है। बता दें कि इससे पहले टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद गायिका के परिवार ने टेस्ट पर सवाल उठाये थे, जिसके बाद उनका दूसरा टेस्ट किया गया उसमें भी उन्हें पॉजिटिव पाया गया। दरअसल, परिवार ने पहले रिपोर्ट को संदिग्ध बताया था क्यूंकि उसमें सिंगर की उम्र और लिंग गलत बताया गया था। रिपोर्ट में लिंग में पुरुष लिखा गया था और उम्र 28 साल बताई गई थी। इस गलतफहमी को दूर करने के लिए सिंगर की फैमिली ने दूसरे टेस्ट की मांग की थी।

बता दें कि कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। लंदन से लौटने के बाद वह लखनऊ माता- पिता के पास गई  थी। इतना ही नहीं खुद को आइसोलेट करने की बजाय वह 4 पार्टीज में पहुंची थीं। इन पार्टीज में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बेटे दुष्यंत के साथ मौजूद थीं हालांकि पार्टी में मौजूद कई लोगों की रिेपोर्ट नेगिटव आई है। वहीं राजधानी वासियों के राहत भरी खबर है। यहां के 25 लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं।

Related Articles

Back to top button