ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
देश

कोरोना के नए वैरिएंट ने फैलाई दहशत, भारत ने ब्रिटेन और चीन को ‘जोखिम वाले देशों की श्रेणी में डाला

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोराना वायरस के नए वैरिएट को लेकर भारत भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मारीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजरायल को कोरोना के ‘जोखिम’ वाले देशों की श्रेणी में रखा है। जोखिम श्रेणी वाले देशों के साथ यदि भारत का एयर बबल समझौता है, तो उड़ानें उसी के तहत संचालित होंगी। यदि एयर बबल समझौता नहीं है, तो 50 फीसदी उड़ानों का ही संचालन होगा।

देश में पिछले लगभग 20 महीनों से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से नियमित रूप से शुरू हो जाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को पत्र लिख कहा है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नियमित करने के लिए ‘आगे की आवश्यक कार्रवाई’ शुरू करें। इसमें जोखिम नहीं’ श्रेणी वाले देशों को पूरी क्षमता से उड़ान संचालन की अनुमति मिलेगी।  कोरोना महामारी के कारण पिछले साल 23 मार्च से नियमित उड़ानें बंद हैं।

उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय से परामर्श लेने के बाद यह फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन देशों को कोरोना के संबंध में ‘जोखिम नहीं’ श्रेणी में रखा है, उन्हें द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौतों के अनुसार पूर्ण क्षमता से हवाई संचालन का अधिकार मिलेगा। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल 23 मार्च से देश में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। हालांकि, एयर बबल व्यवस्था के तहत पिछले साल जुलाई से 28 देशों के साथ विशेष उड़ानें संचालित हो रही हैं

इस संबंध में इंडिया, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आइआइएटीए) के कंट्री डायरेक्टर अमिताभ खोसला ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को की गई घोषणा दुनिया के बाकी हिस्सों के साथ भारत की एयर कनेक्टिविटी को सामान्य करने की दिशा में एक सकारात्मक और स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इससे अंतत: एयर बबल के प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को भारत से सुरक्षित रूप से यात्रा करने की अनुमति मिल जाएगी। आइआइएटीए एक वैश्विक एयरलाइन निकाय है, जिसमें लगभग 290 सदस्य हैं। इसमें वैश्विक हवाई यातायात का 83 हिस्सा प्रतिशत शामिल है।

Related Articles

Back to top button