ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
धार्मिक

सूर्य पर शनि की टेढ़ी नजर…इन 5 राशिवालों को 30 दिनों तक फूंक-फूंककर रखने होंगे कदम !

सूर्य और शनि का संबंध ज्योतिष में एक जटिल विषय है. माना अत्याधिक प्रभावी हैं इनका होना जातक के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है. सूर्य और शनि का एक-दूसरे को देखना ज्योतिष में एक बहुत प्रभावी माना जाता है.

वैसे तो सूर्य और शनि पिता और पुत्र हैं लेकिन ज्योतिष की मानें तो दोनों एक-दूसरे के घोर शत्रु हैं. ज्योतिष में, सूर्य और शनि को एक-दूसरे के शत्रु ग्रह के रूप में भी देखा जाता है. ज्योतिष में, सूर्य को सात्विक, शुभ और प्रकाश का कारक माना जाता है, जबकि शनि को तामसिक और कठोर ग्रह माना जाता है, जो जीवन में संघर्ष और अंधकार पैदा करता है. अब ऐसे में दोनों का एक साथ होना या एक दूसरे पर दृष्टि डालना दोनों ही ज्योतिष के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता.

सूर्य पर शनि की टेढ़ी नजर

15 मई को सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश के साथ ही सूर्य पर शनि की व्रक दृष्टि पड़ेगी, जिसके प्रभाव कई राशियों के लिए आफत बन सकते हैं. हो सकता है कि सूर्य और शनि मिलकर कुछ राशियों पर कड़ा प्रहार करें . ऐसे में एक भी गलती भारी पड़ सकती है इसलिए 30 दिन तक संभलकर रहें.

30 दिन होंगे कष्टकारी

सूर्य पर शनि की वक्र दृष्टि 5 राशि वालों के लिए कष्टकारी हो सकती है. शनि के प्रभाव से बचने के लिए इन लोगों को 15 मई से आने वाले 30 दिनों तक फूंक-फूंककर कदम रखने होंगे.

वृषभ राशि

सूर्य और शनि दोनों ही राशियां प्रखर स्वभाव की हैं ऐसे में सबसे पहले बात करते हैं वृषभ राशि वालों की क्योंकि सूर्य इसी राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस युति के प्रभाव से इस राशि वाले जातकों का स्वभाव प्रखर हो सकता है. कोध्र की अधिकता से परिवार और रिश्तों में तीक्ष्णता आ सकती है. क्रोध पर नियत्रंण रखें.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को सूर्य-शनि के प्रभाव से स्वभाव में रूखापन देखने को मिलेगा. कष्ट- और निराशा भी रहेगी लेकिन संयम रखें क्योंकि ऐसा करने से समाज में आपकी स्तिथि बिगड़ सकती है.

मिथुन राशि

वहीं मिथुन राशि वाले जातकों पर सूर्य-शनि सख्त रहेंगे लिहाजा काम ज्यादा होगा और नतीजे बेहतर नहीं होंगे. लोगों पर निर्भर होने की बजाय खुद काम करते रहें, काम में कोई कोताही ना करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों को इस समय अधिक संभलकर रहने की जरूरत होगी क्योंकि शनि आपको भ्रमित करेंगे,उकसायेगें आपका क्रोध बढ़ायेगें लेकिन आपको संयम रखना होगा. अगर कोई भी आर्थिक निर्णय लेगें तो नुकसान ही उठायेंगे.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के रिश्तों में कटुता आ सकती है अपनो से विछोह हो सकता है लेकिन गुस्सा ना करें, अधिक वाद-विवाद ना करें और भूलकर भी कोई आर्थिक निर्णय इनदिनों में ना लें, नहीं तो लेने के देने पड़ जायेंगे.

Related Articles

Back to top button