ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
राजस्थान

‘…तब शुरू होती है मोदी की गारंटी’, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बोले पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पांच राज्यों – राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम – में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘जब सभी से उम्मीद खत्म हो जाती है, तब ‘मोदी की गारंटी’ शुरू होती है।” यह यात्रा अन्य राज्यों में पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से लागू आदर्श आचार संहिता के कारण इसकी शुरुआत में देरी हुई।

‘तब ‘मोदी की गारंटी’ शुरू होती है’
पीएम मोदी ने विभिन्न राज्यों के उन लाभार्थियों से बातचीत भी की जिन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है। प्रधानमंत्री ने एक लाभार्थी से बातचीत करते हुए कहा कि देश की ‘आत्मनिर्भर’ महिलाएं न केवल अपना भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी वरदान बन रही हैं। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे प्रतिबद्ध और मेहनती लोगों के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जब सभी से उम्मीद खत्म हो जाती है, तब ‘मोदी की गारंटी’ शुरू होती है।”

जनता ‘मोदीजी के लिए वीआईपी’
इससे पहले कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अब हर किसी का काम तेजी से होता है क्योंकि देश की जनता ‘मोदीजी के लिए वीआईपी’ बन गई है। वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान करने वाले मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से बातचीत की।

पांच राज्यों में यात्रा को दिखाई हरी झंडी 
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में देशभर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के हजारों लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल हुए। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य प्रमुख सरकारी योजनाओं को हर लाभार्थी तक पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button