ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
उत्तरप्रदेश

‘अयोध्या में छोटा सा प्लॉट दिलवा दें’, सिक्किम के मुख्यमंत्री ने सीएम योगी से की मांग

करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक राम मंदिर का उद्घाटन जल्द होने वाला है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की तारीख का ऐलान किया गया है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। राम मंदिर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम के मुख्यमंत्री ने भी अयोध्या में उनके राज्य के लिए एक छोटे से प्लॉट की डिमांड की है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग वाराणसी के दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि यह मेरी वाराणसी की यात्रा है। उत्तर प्रदेश बहुत बदल गया है। यहां पर हर दिन लाखों पर्यटक आते हैं। अगर पर्यटक नियमित रूप से आते हैं,तो इसका मतलब है कि राज्य में कानून व्यवस्था ठीकठाक है। सीएम तमांग ने कहा कि 2014 नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूर्वोत्तर में भी काफी विकास हुआ है। एक परिवर्तन हुआ है। उन्होंने बताया कि हमने भी यूपी के सीएम से अयोध्या में एक छोटा सा प्लॉट आवंटित करने का अनुरोध किया है। हम वहां पर्यटन की दृष्टि से एक गेस्ट हाउस बनाएंगे।

सिक्किम के अलावा अन्य राज्यों ने भी मांगी जगह
सिक्किम ही नहीं अयोध्या में महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों ने भी गेस्ट हाउस बनाने के लिए यूपी सरकार से जगह की मांग की है। इतना ही नहीं नेपाल, भूटान, दक्षिण कोरिया ने भी अयोध्या में सरकार से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

एयरपोर्ट बनकर तैयार
जनवरी महीने में श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या जनपद में हवाई यातायात सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी। एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को उद्घाटन के लिए पहला विमान पहुंच जाएगा। सीएम योगी व उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीके सिंह ने अभी कुछ दिन पहले ही एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2,200 मीटर व चौड़ाई 45 मीटर का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है।

Related Articles

Back to top button