ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
पंजाब

Nirankari Satsang भवन के पास दिल दहला देने वाला हादसा, देखें मौके का हाल…

गढ़शंकर: गढ़शंकर-होशियारपुर रोड स्थित सैला खुर्द की क्वांटम पेपर मिल में तूड़ी ले जाने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

ऐसा ही एक और हादसा गड़शंकर-बंगा रोड पर निरंकारी सत्संग भवन के पास हुआ, जहां तूड़ी से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे एक कार टकरा गई। हादसे में गाड़ी को काफी नुकसान हुआ लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे तूड़ी के ढेर में फंस गई। इस मामले पर लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से तूड़ी ढोना अवैध है, लेकिन पेपर मिल और संबंधित विभागों की मिलीभगत के चलते सड़कों पर ऐसे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेरोक-टोक चल रही हैं, जो लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं।

धीमान ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे खतरनाक वाहनों पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button