ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

CoronaLockDownBiharLive: एक तरफ सख्ती से निपट रही पुलिस, दूसरी तरफ कालाबाजारी का खतरा

पटना। पूरे देश में आज से 21 मार्च तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है और इस दौरान लोगों से घर पर ही रहने की अपील की जा रही है। बिहार में लॉकडाउन के तीसरे दिन अब पुलिस सड़क पर बेवजह निकलने वालों से काफी सख्ती से निपट रही है। वहीं कई जगहों से अनाज और सब्जियों की कालाबाजारी की भी सूचना मिल रही है। उनसब पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। बिहार में परदेस से आने वाले घरों पर पहुंच रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम, ऐसे परिवारों को चिन्हित कर किया जा रहा है जागरुक।

खगड़िया जिले में पीएम की ओर से राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद बुधवार को एनएच 107 पर वाहनों का परिचालन लगभग बंद ही है। जरुरी वाहनों का ही परिचालन हो रहा है। आलू-प्याज खरीददारी को लेकर होड़ लगी हुई है। इसको लेकर आलू-प्याज के दाम में काफी उछाल आ गया है। जिसके बाद खगड़िया में कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज हो गया है और खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी जारी है। अलग अलग ठिकानों पर पुलिस की रेड हो रही है।

सरकार कोरोना के खतरे से उत्पन्न स्थिति में तमाम आवश्यक वस्तुओं की बाजार में उपलब्धता पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी राज्य सरकारों के संपर्क में है ताकि कहीं भी किसी चीज की किल्लत न हो। सभी उत्पादकों और व्यापारियों से भी अपील है कि  इस घड़ी में मुनाफाखोरी से बचें।

वहीं इस बीच केंद्रीय खाद्य व आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने भी ट्वीट कर कहा है कि सरकार कोरोना के खतरे से उत्पन्न स्थिति में तमाम आवश्यक वस्तुओं की बाजार में उपलब्धता पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी राज्य सरकारों के संपर्क में है ताकि कहीं भी किसी चीज की किल्लत न हो। सभी उत्पादकों और व्यापारियों से भी अपील है कि इस घड़ी में मुनाफाखोरी से बचें।

Ram Vilas Paswan

✔@irvpaswan

सरकार कोरोना के खतरे से उत्पन्न स्थिति में तमाम आवश्यक वस्तुओं की बाजार में उपलब्धता पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी राज्य सरकारों के संपर्क में है ताकि कहीं भी किसी चीज की किल्लत न हो। सभी उत्पादकों और व्यापारियों से भी अपील है कि इस घड़ी में मुनाफाखोरी से बचें।

181 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

लॉकडाउन में जानिये बिहार के जिलों का हाल….

-मधु्बनी के  झंझारपुर में लॉकडाउन के बाद भी आज सुबह हाट लगी और वहां सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी को उमड़ पड़े।

-नालंदा जिले में कई जगहों पर लॉकडाउन नहीं मानने वालों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं और बेवजह घूमने वालों को खदेड़ दिया।

-किशनगंज में लॉकडाउन का असर दिख रहा है। बाजार में सन्नाटा पसरा है। हालांकि सब्जी, किराना व दवा दुकानों पर सुबह से भीड़ लगी रही। भीड़ जमा होने पर पुलिस प्रशासन सख्ती भी बरत रही है।

-अररिया जिले में लॉक डाउन को लेकर सड़के सूनी है । किराना की दुकानें खुली हुई है। पुलिस के जवान चौक चौराहे पर तैनात किए गए है। सुबह लॉक बाइक से तफरी करने निकले एक दर्जन से अधिक बाइक को जब्‍त की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी, एसडीओ व डीएसपी के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में थानाध्‍यक्ष माइकिंग के जरिए लोगों को घरों से नहीं निकलने का अनुरोध कर रहे हैं।

-रक्सौल  लॉक डाउन के दौरान भारत-नेपाल  मैत्री पुल पर यातायात ठप।

-कटिहार जिले में लाक डाउन का प्रभावी असर है। सुबह में राशन व सब्जी आदि खरीदने को लेकर लोगों की कुछ आवाजाही सडक पर जरूर दिखी, लेकिन दिन चढने के साथ सडकों पर सन्नाटा बढता गया। कुछ स्थानों पर पुलिस ने भी सख्ती दिखाई। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार स्थिति का जायजा लेते रहे।

-बिहार में कालाबाजारी शुरु, मुजफ्फरपुर में प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

-बक्सर में  23 लोगों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, हनुमानगंज के लोगों ने पुलिस को दी थी सूचना, पश्चिम बंगाल से मोतिहारी और बेतिया लौट रहे थे सभी लोग

समस्तीपुर में छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ…

कोरोना वायरस की आशंका के बीच पूरे देश में लॉकडाउन है। समस्तीपुर में भी यही हाल है। गाड़ियां बंद हैं। दूर-दराज के क्षेत्र में आने-जाने का संसाधन भी सीमित। कहां जाएं, क्या करें। वारिसनगर प्रखंड की हांसा पंचायत में एक महिला की तबीयत खराब हो गई तो स्वजन को बड़ी चिंता हुई। कहीं कोई वाहन नहीं मिला। एंबुलेंस सेवा भी समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। जब कोई उपाय नहीं सूझा तो पत्नी को ठेले पर रखकर निकल पड़े समस्तीपुर। साथ में बेटा भी शामिल हुआ।

-मोतिहारी में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को पुलिस निरीक्षक ने खदेड़ दिया। डर से भागे लोग।

-बाँका में लॉकडाउन  असरदार रहा। सड़कें सुनसान है। दुकानें बंद है। एसडीओ मनोज चौधरी ने 13 रुपये किलो के हिसाब से आलू बिक्री कराया। दुकानों में रेट चार्ट के अनुसार सामान बेचने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button